आचंलिक

भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ

महिदपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा महिदपुर के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय महारानी चंद्रावती वाचनालय परिसर में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया थे। अध्यक्षता विधायक बहादुर सिंह चौहान ने की। विशेष अतिथि के रुप में भाजपा उज्जैन जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला, जिला उपाध्यक्ष पदमसिंह पटेल, जिला मंत्री अन्नू परमार, नगर मंडल अध्यक्ष उमा पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, नगर पालिका अध्यक्ष नानीबाई ओमप्रकाश माली, जनपद पंचायत सदस्य रीता बडग़ुजर उपस्थित रहे।



जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी ओम सोनी ने बताया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर सासंद फिरोजिया एवं अतिथियों द्वारा किया गया। उसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिदपुर रोड अध्यक्ष संदीप व्यास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय सिंघानिया, मंडल अध्यक्ष महामंत्री देवेन्द्र उद्धव, पाषर्दगण, पूर्व पार्षद, पदाधिकारीगण आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री भीमसिंह दावरे ने किया।

Share:

Next Post

जानलेवा होते जा रहे हैं झोलाछाप डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग आखिर कब करेगा कार्रवाई

Tue Nov 8 , 2022
झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, गरीबों की जान के साथ कर रहे खिलवाड़ सिरोंज। नगर सहित अंचलों के लोगों के जान से खिलवाड कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों पर आखिरकार कार्रवाई कब होगी जिसमें गरीब तबके के लोग आए दिन इन नौसिखिया झोलाछाप डॉक्टरों का शिकार होकर अपनी जान गवा रहे हैं। शहर की गलियों से लेकर […]