इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मुख्यमंत्री के बिना ही होगी भाजपा के पांचवें महापौर की शपथ

आजादी के अमृत महोत्सव के चलते  तिरंगे और महापुरूषों के चित्रों से सजा अभय प्रशाल

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) का दौरा एक बार फिर टल गया है। वे आज शाम को महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) का दौरा भी टल गया।  कार्यक्रम स्थल को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा थीम  पर सजाया गया है, जिसके बीच महापुरूष और क्रांतिकारियों के चित्र लगाए गए हैं।

आज शाम 5 बजे पुष्यमित्र भार्गव सीधे चुने जाने वाले पांचवें महापौर के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस के 19 पार्षदों को छोडक़र 64 भाजपा और 2 निर्दलीय पार्षद भी शपथ लेंगे। कलेक्टर मनीषसिंह सभी को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को आना था। पहले उनका आना निरस्त हो गया था, लेकिन भोपाल से कल खबर उड़ी कि वे कल रात इंदौर आ रहे हैं और रात में ही महाकाल की भस्म आरती करने के बाद इंदौर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हालांकि अभी तक उनके इंदौर आने का कोई कार्यक्रम भोपाल से जारी नहीं हुआ है। कार्यक्रम में धर्मगुरूओं और वरिष्ठ नेताओं के लिए अलग से मंच बनाए जा रहे हैं।

 भार्गव जुलूस के रूप में आएंगे

महापौर पुष्यमित्र भार्गव शपथ लेने अपने निवास स्थान से पहले न्यू पलासिया स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल पहुंचेंगे और फिर वहां से वीर सावरकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहीं से पैदल जुलूस के रूप में अभय प्रशाल जाएंगे। उनके साथ युवाओं की टोली और चार नंबर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता रहेंगे।

निमंत्रण पत्र पर पता ही गलत

नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल की ओर से कल सुबह ही ताबड़तोड़ निमंत्रण पत्र छपवाए गए। नगर अध्यक्ष रणदिवे ने अपने पार्षदों ओर पदाधिकारियों को निमंत्रण देने के लिए कार्यालय ही बुलवा लिए थे।  निमंत्रण पत्र के लिफाफे पर आयोजन स्थल का पता ही गलत लिखा हुआ है। यहां रेसकोर्स रोड की जगह रेडक्रास रोड छाप दिया है। कहा जा रहा है कि जल्दबाजी में यह गलती हो गई।

 

Share:

Next Post

डिप्टी कलेक्टर के घर चोरी करने वाले चलने लायक नहीं रहे, लडख़ड़ाते ले गए अस्पताल

Fri Aug 5 , 2022
इंदौर।   डाका (Robber) डालने के लिए डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) के घर से बंदूक (Gun) चुराने वाले बदमाशों को डाके के पहले ही पुलिस ने एक मैदान से गिरफ्तार कर डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) के घर से चुराई 12 बोर की बंदूक के साथ अन्य हथियार (Weapon) भी जब्त किए। बताया जा रहा है कि […]