भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा हुए कोरोना संक्रमित

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। यहां आम लोगों के साथ-साथ  राजनेता और अधिकारी भी इस महामारी की चपेट में आने से नहीं बच पा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके आठ मंत्रियों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, 10 से अधिक विधायकों के बाद अब वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सोमवार को ट्वीट करते हुए बताया कि – ‘वे पिछले 7-8 दिन से ग्वालियर में थे। अस्वस्थता महसूस होने एवं डॉक्टरों की सलाह पर मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान जो भी मेरे संपर्क में आये हैं अपना टेस्ट करवा लें।’
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि -‘भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मेरे मित्र प्रभात झा के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें।’
 
भाजपा विधायक शरदेंदु तिवारी की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
 
वहीं, भाजपा के चुरहट विधानसभा क्षेत्र से विधायक शरदेंदु तिवारी भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने भी सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि कहा है कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो लोग उनके सम्पर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करा लें। तिवारी ने कहा है कि मैं फिलहाल ठीक हूं और चार दिन एकांतवास में रहूंगा।

Share:

Next Post

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon Aug 31 , 2020
राजगढ़। जिले के जीरापुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पीपल्दा यात्री प्रतिक्षालय से एक दिन पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से पीड़ित को मुक्त कर परिजनों को सौंपा और अतिरिक्त धाराओं में […]