बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

पांच बार सांसद रहे भाजपा के दिग्गज नेता फूल चंद वर्मा का निधन

भोपाल। देवास-उज्जैन क्षेत्र से पांच बार सांसद (five time MP) रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता फूल चंद वर्मा (Senior BJP leader Phool Chand Verma) का बुधवार को निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 83 साल की उम्र में मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

वरिष्ठ भाजपा नेता फूलचंद वर्मा को अक्टूबर महीने की शुरुआत में तबीयत बिगड़ने के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान वहां उनका निधन हो गया। उनके की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।


वर्मा भाजपा के उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे, जो जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े थे और अपना पहला लोकसभा चुनाव भी उन्होंने जनसंघ से ही लड़ा था। फूलचंद वर्मा देवास सीट (पहले शाजापुर नाम ) से चार बार और फिर एक बार उज्जैन सीट से सांसद रहे। साल 1971 में फूल चंद वर्मा ने पहली बार उज्जैन सीट से सांसद बने थे। तब उज्जैन जिले की सभी सीटों के अलावा सोनकच्छ, खातेगांव व हाटपिपल्या विधानसभा सीटें इसमें थीं। लेकिन बाद में जब आपातकाल के बाद देवास-शाजापुर सीट में देवास, हाटपिपल्या और सोनकच्च की विधानसभा सीटें आ गईं और खातेगांव भोपाल लोकसभा सीट में चली गई तो वर्मा 1977 से यहीं से चुनाव लड़ने लगे और चार बार देवास-शाजापुर सीट से सांसद बने। वे इस बीच केवल एक बार इंदिरा लहर में 1984 में चुनाव हारे थे।

1996 से हाशिये पर थे वर्मा
वर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे लेकिन साल 1996 के बाद हाशिये पर चले गए थे। 1996 में उनका टिकट काटकर भाजपा ने थावरचंद गहलोत को टिकट दिया था। उसके बाद वर्मा टिकट मांगते रहे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। बताया जाता है कि फूलचंद वर्मा के टिकट कटने का कारण उनका संसद में सिंधिया घराने के विरोध में खड़ा होना था। संसद में कांग्रेस के सांसद बने माधवराव सिंधिया से एक बहस के दौरान उमा भारती ने गद्दार कह दिया था और फूलचंद वर्मा इसके समर्थन में खड़े होने वाले सांसदों में से एक थे। जिस वक्त ये सारा वाक्या हुआ था तब संसद में भाजपा से सांसद विजयाराजे सिंधिया भी थीं और माना जाता है कि इसी विरोध के चलते भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था और फिर कभी उन्हें टिकट नहीं दिया।

वर्मा के निधन पर प्रदेश के मंत्रीगणों और पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव ने ट्वीट किया है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद श्रद्धेय बाबूजी फूलचंद वर्मा के दुःखद निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि। शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

वहीं, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी ट्वीट कर देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र क़े पूर्व सांसद फूलचंद वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा के पिता थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भूकंप से हिली मंडी की धरती, 4.1 तीव्रता के चलते कोई नुकसान नहीं

Thu Nov 17 , 2022
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Earth) की धरती एक बार फिर बुधवार को कांप उठी। बुधवार रात करीब 9 बजकर 32 मिनट पर मंडी जिले में भूकंप के झटके महसूस (earthquake tremors felt) किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 (Earthquake intensity 4.1 on the Richter scale) रही। इसका केन्द्र जोगिन्दरनगर बताया गया। […]