जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है Black Grapes, जानें फायदें

आज के इस आधुनिक युग में स्‍वस्‍थ्‍य रहना एक कठिन चुनौती के जैसा हो गया है हमारें गलत खानपान व गलत खराब दिनचर्या के कारण कई प्रकार की समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है । अंगूर एक ऐसा रसीला फल है जिसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक खाना पसंद करते हैं। बाजार में आपको कई तरह के और कई रंगों में अंगूर मिल जाएंगे लेकिन हम Black Grapes की बात कर रहे हैं, जो ना सिर्फ देखने और खाने में अच्छे लगते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। काले अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं।

काले अंगूर में मौजूद Antioxidant  हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाता है। दिल की बीमारियों से लड़ने में काला अंगूर बहुत फायदेमंद होता है। ये अंगूर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो अंगूर आपके लिए बेस्ट डाइट है। काला अंगूर हर लिहाज से सेहत के लिए फायदेमंद है तो चलिए हम आपको अंगूर से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

बालों के लिए बेस्ट टॉनिक है:
अगर बालों में Dandruff  हैं, बाल सफेद हैं या फिर बाल गिरते बहुत हैं तो काले अंगूर का सेवन करें। काले अंगूर में विटामिन ई पाया जाता है जो बालों की सेहत के लिए अच्छा है।

वजन को कंट्रोल रखता है:
बढ़ते वेट से परेशान हैं तो काले अंगूर का सेवन करें। इनमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर से खराब टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।



याददाश्त बढ़ाता है काला अंगूर:
काले अंगूर का इस्तेमाल करने से याददाश्त मजबूत रहती है। आप भी अपनी याददाश्त को स्ट्रॉग बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में काले अंगूर को शामिल करें। ये आपकी याद्दाश्त को बढ़ाएंगे और दिमागी गतविधियों में भी सुधार करेंगे।

खून में इंसुलिन बढ़ाता है काला अंगूर:
डायबिटीज रोगियों के लिए ये अंगूर फायदेमंद है। काले अंगूर में रेसवर्टाल नाम का पदार्थ होता है जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है, जिससे शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

Cholesterol  नियंत्रित रखता है काला अंगूर:
काले अंगूर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। काले अंगूरों में साइटोकेमिकल्स मौजूद रहता है जो दिल की सेहत का ख्याल रखता है।A

Share:

Next Post

उड़ीसा- मालकानगिरि में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक नक्‍सली मारा गया

Sun Jan 31 , 2021
भुवनेश्वर । मालकानगिरि जिले के खइरपुट प्रखंड के माओवाद प्रभावित माडकपदर पंचायत के निखुणी जंगल में रविवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। अन्य माओवादी भागने में सफल हो गए । सुरक्षा बलों का सघन तलाशी अभियान जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस इलाके में माओवादियों के […]