भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश के सभी बूथों पर 10 जून को होगा ‘बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम’

  • बूथों पर होगी बैठकें, कार्यकर्ता करेंगे हितग्राहियों से संपर्क

भोपाल। भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जुटे हुएं हैं। प्रत्येक बूथ पर पार्टी की गतिविधियां निरंतर चल रही हैं। 10 जून को प्रदेश भर में बूथ विजय संकल्प का कार्यक्रम होगा। सभी बूथों पर एकसाथ बैठकें आयोजित होंगी। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर हितग्राहियों से संपर्क करेंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम के लिए मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी की है।


विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव
एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ग्रामीण अंचल के साथ ही नगर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा विकास और गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही है और इसी विकास के मुद्दे के साथ हम चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है। सामूहिक निर्णय के साथ भाजपा हमेशा काम करती है।

नेता प्रतिपक्ष को हार साफ दिखाई दे रही इसलिए आरोप लगा रहे
नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह के बयान पर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ पहले तो ईवीएम से चुनाव न कराने की बात कर रहे थे और अब आरोप प्रत्यारोप पर उतर आए है। मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था है। यहां कोई जंगलराज नहीं है। यहां 2003 के पूर्व का दिग्विजय सिंह का शासन नहीं है। अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जहां गुडिज्म अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह को कांग्रेस की हार साफ दिखाई दे रही है, इसलिए वे झूठे आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव छोड़कर भाग गयी है।

Share:

Next Post

भारत ने श्रीलंका के लिए बहुत कुछ किया, हम भी आना चाहते हैं साथ: चीन

Thu Jun 9 , 2022
नई दिल्ली। चीन ने भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है ताकि श्रीलंका को आर्थिक संकट से निपटने में मदद मिल सके। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा है कि हमने ध्यान दिया है कि भारतीय सरकार ने श्रीलंका के संबंध में बहुत कुछ किया है। […]