img-fluid

वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव से गायब मिले दिमाग, दिल और अन्य अंग

July 01, 2026

डेस्क। वेनेजुएला में ड्यूटी के दौरान मौत का शिकार हुए भारतीय मर्चेंट नेवी के नाविक राकेश चौहान के शव से कथित तौर पर दिमाग, दिल, फेफड़े, लीवर समेत कई आंतरिक अंग गायब मिलने का मामला सामने आया है। शव भारत पहुंचने के बाद दोबारा पोस्टमार्टम में यह खुलासा होने पर परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, फेडरेशन ऑफ सीफेयरर्स यूनियंस ऑफ इंडिया (FSUI) ने भी इस मामले में गंभीर सवाल उठाते हुए वेनेजुएला प्रशासन और भारतीय दूतावास से तत्काल जांच की मांग की है।

33 वर्षीय राकेश चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे और परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। उन्होंने नवंबर 2025 में मर्चेंट नेवी ज्वॉइन की थी और वेनेजुएला में मरीन फिटर के तौर पर कार्यरत थे।

परिजनों के अनुसार, 7 मई को कंपनी की ओर से सूचना दी गई कि राकेश जहाज पर चक्कर आने के कारण गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अगले दिन उनकी हालत बेहद नाजुक बताई गई और बाद में कंपनी ने उनकी मौत की जानकारी दी। कंपनी का दावा था कि गिरने के बाद इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।


  • हालांकि, करीब एक महीने बाद जब शव भारत पहुंचा और दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया, तो परिवार का आरोप है कि शव से दिमाग, दिल, फेफड़े, लीवर समेत कई महत्वपूर्ण आंतरिक अंग गायब थे। इसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

    FSUI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कई सवाल उठाए हैं। यूनियन ने पूछा है कि परिवार की अनुमति के बिना शव से महत्वपूर्ण अंग क्यों निकाले गए? पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिवार को क्यों नहीं सौंपी गई? भारत भेजे जाने से पहले पूरी जानकारी क्यों नहीं दी गई? यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि शव प्राप्ति रसीद पर नाम में कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए और रोजगार अनुबंध में दर्ज जहाज का नाम उस जहाज से अलग है, जिस पर राकेश वास्तव में तैनात थे।

    यूनिय और परिवार का कहना है कि इन सभी कारणों से मामले में गड़बड़ी और संभावित साजिश की आशंका पैदा होती है। FSUI ने वेनेजुएला स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    Share:

  • विद्युत मंडल में चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे युवा

    Wed Jul 1 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यालय सहायक ग्रेड-3 के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति नहीं मिलने के विरोध में इंदौर के पोलो ग्राउंड स्थित विद्युत मंडल कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2024 में 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसकी परीक्षा वर्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved