img-fluid

नदी में गिरी सेना के काफिले की गाड़ी, कैप्टन की मौत, 3 जवान गंभीर घायल

November 18, 2026

इंफाल: मणिपुर (Manipur) के इंफाल ईस्ट जिले (Imphal East district) में बुधवार को सेना के काफिले के साथ बड़ा हादसा हो गया. जवानों को लेकर जा रहा सैन्य वाहन अनियंत्रित होकर इताम नदी में गिर गया. इस हादसे में सेना के एक कैप्टन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

जवानों को लेकर जा रहा वाहन नदी में गिरा
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे इंफाल ईस्ट जिले के लामलाई चाल्लौ इलाके में हुआ. यहां 8वीं बिहार रेजिमेंट के जवानों को लेकर जा रहा सेना का एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर इताम नदी में जा गिरा. हादसा इतना गंभीर था कि सैन्य वाहन कुछ समय तक नदी के पानी में डूबा रहा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.


  • रेस्क्यू के बाद अस्पताल पहुंचाए गए जवान
    हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वाहन में सवार सभी घायल जवानों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए BABINA अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने कैप्टन हनुमान राम (29) को मृत घोषित कर दिया. हादसे में उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

    3 जवानों की हालत गंभीर
    इस दुर्घटना में घायल तीन अन्य जवानों की पहचान सिपाही माली जयेश हिम्मत (24), सिपाही राकेश सरपाटे (37) और अग्निवीर अखिलेश कुमार शाह (19) के रूप में हुई है. तीनों जवान गंभीर रूप से घायल हैं. अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है. इस हादसे में युवा कैप्टन की मौत से सेना में शोक का माहौल है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved