देश

बृजलाल खाबरी बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल(General Secretary KC Venugopal) ने शनिवार को एक पत्र जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृजलाल खाबरी को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।



वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेन्द्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा), योगेश दीक्षित को प्रांतीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (assembly elections) में कांग्रेस की करारी हार के बाद अजय लल्लू ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके कुछ महीने बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।

Share:

Next Post

केरल के पांच RSS नेताओं को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, PFI से खतरे की आंशका

Sat Oct 1 , 2022
नई दिल्ली। प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की हिट लिस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के पांच नेताओं का नाम सामने आने पर केंद्र सरकार (Central government) ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। ये सभी संघ नेता केरल(Kerala) से हैं। खुफिया एजेंसियों (intelligence agencies) को इस बात की सूचना […]