देश

BSF पुंछ के सवजियान में भारी बर्फबारी के बीच जवान कर रहे पेट्रोलिंग

नई दिल्ली।  देश के लिए हमारे जवान (young) अपनी जान को दांव पर लगाने से कभी बाज नहीं आते। हमारे जवानों (young) के अदम्य साहस (indomitable courage) की वजह से ही दुश्मन हमारी तरफ आंख उठा कर देखने से भी कतराते हैं। देश के प्रति समर्पित जवानों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हमारे बहादुर जवान विपरित परिस्थितियों में भी सीमा की सुरक्षा करते नजर आ रहे हैं। 


यह वीडियो जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ के सवजियान क्षेत्र का है। इस इलाके में बारी बर्फबारी हुई है। नियंत्रण रेखा वाले इस इलाके में हमारे जवान भारी बर्फबारी (snowfall) के बीच पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि बर्फ पड़ने की वजह से यहां रास्ता बेहद दुर्गम हो चुका है लेकिन हमारे जवान इसकी परवाह नहीं करते और दुश्मनों (enemies)पर कड़ी नजर रख रहे हैं।  वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ की चादर के बीच बीएसएफ के जवान चल रहे हैं। वो हर कदम यहां फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। उनके हाथ में हथियार है वो इसके साथ पेट्रोलिंग करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

Share:

Next Post

भोपाल में बहनों की सूदखोरी से परेशान महिला ने पिया फिनाइल

Fri Jan 7 , 2022
भोपाल। राजधानी (Capital) में डेढ़ महीने के भीतर सूदखोरी (usury) का एक और मामला सामने आया है। दो बहनों से एक महिला ने दो लाख कर्ज लिया था लेकिन यह राशि चुकाने के बाद भी वे अब उसके कर्ज (Loan)  की राशि को दस लाख बता रही हैं। उनके तकाजों से वह परेशान हो चुकी तो […]