जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

धनु राशि में रहकर इन लोगों को लाभ पहुंचा रहे बुधदेव, देखें कहीं आपकी राशि तो नहीं यहां शामिल

नई दिल्‍ली। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव (Budh Dev) को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। बुध देव ने 3 नवंबर को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध देव धनु राशि में रहकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा (special favor) करेंगे। आइए जानते हैं, बुध धनु राशि में रहकर किन राशि वालों पर कृपा कर रहे हैं-

मिथुन राशि-
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
शैक्षिक व बौद्धिक (academic and intellectual) कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे।
किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं।


कर्क राशि- 
मन प्रसन्न रहेगा।
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।
नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।
खर्चों में कमी तथा पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।
आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
शोधादि कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
नौकरी में तरक्की के (job promotion) अवसर मिल सकते हैं।
वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि- 
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
किसी संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नौकरी में स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।
वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
कारोबार में वृद्धि होगी।
लाभ के अवसर मिलेंगे।
भाई-बहनों का साथ भी मिल सकता है।
किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
आय में वृद्धि होगी।
संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मीन राशि- 
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वाहन प्राप्ति के योग भी बनेंगे।
कारोबार की स्थिति निरंतर मजबूत होती रहेगी।
पिता का सहयोग मिलता रहेगा।
खर्च अपेक्षाकृत कम ही रहेंगे।
नौकरी में किसी मित्र के सहयोग से परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।
धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के उद्देश्‍य से पेश की गई है इन पर हम किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Share:

Next Post

कौन बनेगा हिमाचल का मुख्यमंत्री ? विधायक दल की बैठक से पहले जमकर बवाल, प्रतिभा सिंह के समर्थन में नारेबाजी

Fri Dec 9 , 2022
शिमला । हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Congress President Pratibha Singh) को मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनाने के नारे शुक्रवार को राजधानी शिमला (Shimla) में खूब गूंजे। चौड़ा मैदान में चुनाव पर्यवेक्षकों की गाड़ियों के आगे खड़े होकर प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने खूब हंगामा किया। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन और हॉलीलॉज में […]