जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन दो जातकों पर रहती है बुधदेव की विशेष कृपा, जानिए कैसे

ज्‍योतिष शास्‍त्र (Astrology) में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्‍व है! वैदिक ज्योतिष (Vedic astrology) के अनुसार दुनिया में बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह माना गया है। इन सभी 9 ग्रहों का मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। वहीं हर ग्रह का अपना एक क्षेत्र होता है, वो उसी फील्ड में अपना प्रभाव छोड़ता है। यहां तक कि इन्‍हें ज्योतिष में व्यापार का दाता और ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह पर मिथुन और कन्या राशि का आधिपत्य है। यह इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह हैं। यही कारण है कि मिथुन और कन्या राशि वालों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहती है। कहते हैं कि इन राशि वालों को बुध देव की कृपा से जीवन में सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं।
मिथुन राशि- वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले और बुद्धिजीवी होते हैं। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये लव लाइफ में चुनौतियां स्वीकार करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन्हें पल भर में गुस्सा व अगले ही पल शांत भी हो जाते हैं। बुध ग्रह के प्रभाव के कारण इस राशि के लोग बातचीत करने व व्यापार में दक्ष होते हैं।
मिथुन राशि के जातक शांत स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने लव पार्टनर को खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों को महंगी चीजों का शौक होता है।



जानिए स्वभाव व व्यक्तित्व-कन्या राशि- कहा जाता है कि कन्या राशि के जातक छोटी बातों को भी बड़ा बनाने वाले होते हैं। ये लोग देखने में आकर्षक होते हैं। बुधदेव की कृपा से इस राशि के लोगों को जीवन में हर तरह का सुख प्राप्त होता है। ये लोग अच्छे खान-पान के भी शौकीन होते हैं।

बुध ग्रह के प्रभाव से कन्या राशि के जातक बुद्धिमान व चतुर होते हैं। ये लोग चतुराई से धन कमाने में माहिर होते हैं। इनके अंदर पैसा कमाने की भावना प्रबल होती है। ये लोग जिस काम को ठान लेते हैं, उसे करके ही दम लेते हैं। ये अपनी सुख-सुविधाओं में खुलकर खर्च करते हैं।

Share:

Next Post

कुंडली के ये योग बताते हैं धनवान बनेंगे या नहीं? आप भी जरूर जान लें यह राज

Mon Jan 24 , 2022
नई दिल्ली. दुनिया (World) का हर इंसान पैसे वाला बनना चाहता है. इसके लिए वह दिन रात मेहनत भी करता है. हालांकि हर इंसान को परिणाम(result) एक जैसे नहीं मिलते हैं. कुछ लोग बहुत महेनत करने के बाद भी निर्धन रहते हैं और कुछ लोग थोड़ा सा श्रम करने पर भी खूब पैसा कमाते हैं […]