उत्तर प्रदेश देश राजनीति

कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नोएडा । फेस-2 स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी (Omaxe Housing Society) में महिला के साथ बदसलूकी करने के मामले में फरार चल रहे कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (BJP leader Shrikant Tyagi) के अवैध निर्माण (illegal construction) को आज बुलडोजर से तोड़ दिया गया है।

बता दें कि नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में रविवार की देर रात करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने पथराव किया, हालांकि भीड़ ने 6 लोगों को दबोच लिया। घटना की सूचना पर पहले पुलिस पहुंची और लोगों से वार्ता की इस दौरान गुस्साए निवासियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस को लताड़ लगाई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बाद में श्रीकांत त्यागी मामले में डीएम सुहास अलवाई और पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी पहुंचे। इस दौरान डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि श्रीकांत त्यागी के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाएगी और उसकी सम्पत्ति की कुर्की की जाएगी। इसके लिए विधिक करवाई की जा रही है।



अवैध निर्माण बुलडोजर चला
जिसके बाद आज नोएडा अथॉरिटी टीम ने ओमैक्स सोसाइटी पहुंचकर (Omaxe Housing Society) गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण बुलडोजर चला दिया। आरोपी ने अपने फ्लैट के आस-पास अतिक्रमण कर रखा थाफ खुद को बीजेपी नेता बताने वाला श्रीकांत त्यागी सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था और अथॉरिटी के नोटिस को अपने रसूख से रुकवा देता था। इसी को लेकरयह कार्यवाई की गई है।

श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ की बदसलूकी

बता दें की शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी एक महिला के साथ ना केवल बदसलूकी बल्कि हाथापाई और गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहे थे। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तो नोएडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए त्यागी के खिलाफ मुकदमा कायम किया। श्रीकांत तभी से फरार चल रहा है। इस दौरान नोएडा पुलिस ने त्यागी के तलाश में नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, गुड़गांव आदि स्थानों पर छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लग सका। भाजपा भी श्रीकांत से पल्ला झाड़ चुकी है।

बता दें कि रविवार की देर रात उस समय एक बार फिर गर्मा गया जब श्रीकांत त्यागी के समर्थन में लाठी डंडे लिए करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने सोसायटी के अंदर घुस कर पथराव किया और ठंडे चलाएं। इस दौरान सोसाइटी काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और छह लोगों को दबोच लिया। जबकि बाकी लोग फरार हो गए। पुलिस ने पथराव की घटना से इनकार किया है।

Share:

Next Post

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर बॉटल्स के ढक्कनों से बनेगा वल्र्ड रिकॉर्ड

Mon Aug 8 , 2022
आर्ट स्टूडियो ग्रुप की  तैयारी…डेढ़ सौ  आर्टिस्ट बनाएंगे  मोदी का चेहरा इंदौर। इंदौर (Indore) में आजादी के अमृत महोत्सव (aajaadee ke amrt mahotsav) के तहत आर्ट स्टूडियो ग्रुप वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इसके लिए पिछले एक महीने से शहर में तैयारियां की जा रही है। बोतल के 6 लाख ढक्कनों से 6 […]