मोरीगांव (असम)। असम के मोरीगांव जिला के मैराबारी में अवैध रूप से चल रहे जमीउल हुदा नामक निजी मदरसा (Private Madrasa named Jamiul Huda) को जिहादी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में पुलिस ने बुलडोजर (JCB) के जरिए गुरुवार सुबह जमींदोज (grounded) कर दिया। गत 28 जुलाई को मदरसे को सील किया गया था।
पुलिस मोरीगांव और बरपेटा जिला में जिहादी गतिविधियों से संबंधित मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है। गिरफ्तार सभी अंसारुल बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्य बताये गये हैं। बरपेटा में गिरफ्तार 9 जिहादी और उनके स्लीपर सेल से पूछताछ करने के लिए एनआईए की टीम भी पहुंची हुई है। एजेंसी/(हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved