भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

7 लाख 54 हजार मीट्रिक टन खरीफ उपज का बम्पर उपार्जन

भोपाल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में किसानों से अभी तक 7 लाख 54 हजार 861 मीट्रिक टन खरीफ उपज का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 5 लाख 39 हजार 8 मीट्रिक टन धान, 1 लाख 90 हजार 270 मी.ट. बाजरा एवं 25 हजार 583 मी.ट. ज्वार की खरीदी की गई है।

619 करोड रूपये का किसानों का भुगतान
प्रमुख सचिव खाद्य श्री किदवई ने बताया कि खरीफ उपज की खरीदी के बदले किसानों को ई पेमेन्ट के माध्यम से अभी तक 619 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। यह राशि ई पेमेन्ट के माध्यम से सीधे उनके खातों में अंतरित की गई। प्रदेश में 1552 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये। इनमें एक हजार 419 केन्द्रों पर धान की खरीदी की गई जबकि बाजरे एवं ज्वार की खरीदी 133 केन्द्रों पर की जा रही है।

7 लाख से अधिक किसानों के पंजीयन का प्रमाणीकरण
प्रमुख सचिव खाद्य किदवई ने बताया कि खरीफ फसल के विक्रय के लिए 7 लाख 81 हजार 168 किसानों ने पंजीयन कराया था। जिसमें 7 लाख 72 हजार 593 पंजीकृत किसानों से उनकी उपज निर्धारित मूल्य पर खरीदी की गई। जिसमें से धान के लिए 7 लाख 18 हजार 541,ज्वार के लिए 14 हजार 065 एवं बाजरे के लिए 39 हजार 987 किसानों के पंजीयन का प्रमाणीकरण किया गया।

5 लाख 67 हजार मी.ट. से अधिक उपज का परिवहन
उन्होंने बताया कि अभी तक खरीदी केन्द्रों से गोदाम तक 5 लाख 67 हजार 249 मीट्रिक टन उपज का परिवहन किया जा चुका है।इसमें 3 लाख 89 हजार 445 मीट्रिक टन धान, 1 लाख 77 हजार 804 मी.ट. बाजरा एवं ज्वार का परिवहन कर सुरक्षित गोदाम तक पहुँचाया जा चुका है।

Share:

Next Post

शिवसेना ने कहा- BJP सरकार देश भर में भय और आतंक की तलवार...

Wed Dec 9 , 2020
मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आयोजित किया गया भारत बंद राज्य समर्थित अराजकता को करारा जवाब था। शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए देश […]