img-fluid

कन्‍नड़ एक्‍ट्रेस के घर से मिली बिजनेसमैन की लाश, हत्या या खुदकुशी?

June 25, 2026

बेंगलुरु। बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक बिजनेसमैन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक, मृतक पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था। बता दें कि यह घटना बीती रात करीब 8:30 बजे की है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक हफ्ते से एक्ट्रेस कृषि थपंडा के घर पर ही रुका हुआ था। घटना के वक्त कृषि घर पर नहीं थीं, वह किसी काम से यलहंका गई हुई थीं। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है।


  • पारिवारिक कलह और डिप्रेशन से था परेशान
    शुरुआती जांच में सामने आया है कि वैशाख गंभीर डिप्रेशन का शिकार था और उसका इलाज भी चल रहा था। वह कई तरह की निजी और पारिवारिक समस्याओं से घिर चुका था। पारिवारिक विवादों के चलते पिछले करीब एक महीने से वह अपनी पत्नी से भी अलग रह रहा था।

    हाई-प्रोफाइल जबरन वसूली केस में आ चुका था नाम
    वैशाख का नाम हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल रंगदारी और धमकी के मामले में भी सामने आया था, जिसकी वजह से वह पुलिस के रडार पर था। पूरे मामले को ऐसे समझिए कि इसी साल फरवरी में एक जाने-माने बिजनेसमैन और वकील अरविंद रेड्डी को कूरियर के जरिए एक धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई थी। इसमें 6 से 7 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और माफी मांगने को कहा गया था।

    इस मामले की जांच करते हुए एचएएल (HAL) थाना पुलिस ने वैशाख को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि किसी महिला से जुड़े विवाद के चलते उसने यह धमकी भरी चिट्ठी भेजी थी। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद 6 फरवरी को कर्नाटक हाईकोर्ट ने वैशाख के खिलाफ आगे की जांच पर रोक लगा दी थी। इससे पहले पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर 5 दिनों तक पूछताछ की थी।

    Share:

  • बीजेपी ने प्रदेश संगठन में किया बड़ा बदलाव, 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाए गए

    Thu Jun 25 , 2026
    लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन की लिस्ट जारी कर दी है। पंकज चौधरी की टीम यानी यूपी बीजेपी के संगठन में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। सपा से बगावत करके बीजेपी में आईं विधायक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved