img-fluid

सोने में भारी गिरावट से झूम उठे खरीदार, 8,000 रुपये तक गिरीं कीमतें, जानें नया भाव

January 09, 2021

मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना का फरवरी वायदा 4 परसेंट से ज्यादा टूटकर बंद हुआ, जबकि चांदी में 8.74 परसेंट की गिरावट रही। घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे ग्लोबल मार्केट के सकेंत सबसे बड़ी वजह रहे। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड स्पॉट करीब 4 परसेंट टूटकर $1,833।83 प्रति औंस तक लुढ़क गया।

MCX पर सोने का फरवरी शुक्रवार को 2086 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 48818 रुपये पर बंद हुआ। सोने में ये गिरावट शुक्रवार शाम को आई, पहले सोने ने 50,000 रुपये स्तर तोड़ा भी 49,000 का स्तर तोड़कर बंद हुआ। इसके पहले सोना गुरुवार को 50,904 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दो दिनों में सोना करीब 2,700 रुपये सस्ता हुआ है। इंट्रा डे में सोने ने 48818 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर छुआ और इसी पर बंद भी हुआ। आपको बता दें कि MCX पर गोल्ड वायदे का उच्चतम स्तर 57100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस हिसाब से सोना अपने उच्चतम स्तर से 8000 रुपये सस्ता है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह के आधार पर देखें तो सोने की कीमत में कुल मिलाकर 0.7 फीसदी की तेजी आई है। दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की कुल होल्डिंग 0.4 फीसदी कम होकर 1,182.11 टन पर आ गया है।

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड में तेजी की वजह से सोने के भाव में यह सुस्ती आई है। सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो जो बाइडन प्रशासन द्वारा एक और राहत पैकेज की बढ़ती उम्मीद सोने के दाम में बड़ी गिरावट से बचाने में कामयाब रही। कोविड वैक्सीन की खबरें राहत पैकेज पर भारी रहेंगी। ऐसे में बाजार में अभी भी उठापटक देखने को मिलेगी।

2020 में भी सोने और चांदी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। 2020 में सोना ने निवेशकों को 27 फीसदी और चांदी ने करीब 50 फीसदी रिटर्न दिया है। अगस्त, 2020 में तो सोने की कीमत अब तक के अपने उच्चतम स्तर 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं, चांदी भी करीब 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। जानकारों की मानें तो इस साल सोने की कीमत 60-65 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। वहीं अगले दो-तीन महीने में चांदी 90 हजार रुपये तक जा सकती है। इन लोगों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर आ अच्छी खबरों का असर सोने के भाव को वैश्विक लेवल पर प्रभावित कर रहा है।

Share:

  •  आज शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त क्या है

    Sat Jan 9 , 2021
    दोस्तों आज का दिन शनिवार है जो एक पावन दिन है । आज का दिन आपके लिए शुभ और मंगलमय हो इसकी हम कामना करतें हैं , अगर आज के दिन आप कोई शुभ कार्य करने का सोंच रहें हैं तो हम आपकों बताएंगें की आज शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved