जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना माना जाता है अशुभ, आप भी जरूर जान लें

धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार आने वाला है और इस दिन के लिए लोगों ने खरीदारी की पूरी लिस्ट तैयार कर रखी होगी। धनतेरस पर सोने-चांदी (gold and silver) की चीजें, बर्तन, झाड़ू और धनिया (broom and coriander) खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी अशुभता का प्रतीक समझी जाती हैं। आइए जानते हैं मंगलवार, 2 नवंबर को आ रहे धनतेरस के दिन आपको कौन सी चीजें खरीदने से बचना है।

स्टील से बनी चीजें-
धनतेरस के दिन बहुत से लोग स्टील (steel) के बर्तन घर ले आते हैं, जबकि इन्हें खरीदने से बचना चाहिए। स्टील शुद्ध धातु नहीं है। इस पर राहु का प्रभाव भी ज्यादा होता है। आपको सिर्फ प्राकृतिक धातुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। मानव निर्मित धातु में से केवल पीतल खरीदा जा सकता है।

एल्यूमिनियम का सामान-
धनतेरस पर कुछ लोग एल्यूमिनियम के बर्तन या सामान भी खरीद लेते हैं। इस धातु पर भी राहु का प्रभाव अधिक होता है। एल्यूमिनियम (aluminum) को दुर्भाग्य का सूचक माना गया है। त्योहार पर एल्यूमिनियम की कोई भी नई चीज घर में लाने से बचें।

लोहे की वस्तुएं-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहे को शनिदेव (Shani Dev) का कारक माना जाता है। इसलिए लोहे से बनी चीजों को धनतेरस पर भूलकर भी खरीदने की गलती न करें। ऐसा करने से त्योहार पर धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।

नुकीली या धारदार चीजें-
धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं खरीदने से बचें। इस दिन चाकू, कैंची, पिन, सूई या कोई धारदार सामान खरीदने से सख्त परहेज करना चाहिए। धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।


प्लास्टिक का सामान-
धनतेरस पर कुछ लोग प्लास्टिक की बनी चीजें घर ले आते हैं। बता दें कि प्लास्टिक बरकत नहीं देता है। इसलिए धनतेरस पर प्लास्टिक से बना किसी भी तरह का सामान घर न लेकर आएं।

चीनी मिट्टी के बर्तन-
धनतेरस पर सेरामिक (चीनी मिट्टी) से बने बर्तन या गुलदस्ता आदि खरीदना से बचना चाहिए। इन चीजों में स्थायित्व नहीं रहता है, जिससे घर में बरकत की कमी रहती है। इसलिए सेरामिक से बनी चीजें बिल्कुल न खरीदें।

कांच के बर्तन-
धनतेरस पर कुछ लोग कांच के बर्तन या दूसरी चीजें खरीदते हैं। कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

काले रंग की चीजें-
धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है, जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।

खाली बर्तन घर ना लाएं-
धनतेरस के दिन यदि आप कोई बर्तन या इस्तेमाल करने का सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसे घर में खाली न लेकर आएं। घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी, चावल या किसी दूसरी सामग्री से भर लें।

मिलावटी चीजें-
धनतेरस के दिन यदि आप तेल या घी जैसी चीजें खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहिए। ऐसी चीजों में मिलावट हो सकती है और इस दिन अशुद्ध चीजें (unclean things) खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस पर अशुद्ध तेल या घी के दीपक ना जलाएं।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

Lionel Messi के जाने बाद बार्सिलोना की हालत बेहद खराब, कोच को किया गया बर्खास्त

Thu Oct 28 , 2021
नई दिल्ली: बार्सिलोना (Barcelona) ने अपनी टीम के एक और खराब प्रदर्शन और एक और हार के बाद अपने मुख्य कोच रोनाल्ड कोमैन (Ronald Koeman) को बर्खास्त कर दिया. लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के बार्सिलोना छोड़ने के तीन महीने बाद कोमैन को बर्खास्त किया गया क्योंकि टीम पिछले कुछ समय से लगातार संघर्ष कर रही […]