जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

बुध की कृपा से इन राशियों की खुलेगी किस्‍मत, होगा लाभ, देखें कही आपकी राशि तो नही शामिल


ज्‍योतिष शास्‍त्र (Astrology) में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्‍व है । बुध ने 25 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कर्क राशि में बुध 9 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल (moon and mars) इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध की उच्च राशि कन्या है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। बुध का कर्क राशि में रहना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं 9 अगस्त तक किन राशियों पर रहेगी बुध देव की कृपा…

मिथुन राशि
मिथुन राशि (Gemini) के जातकों पर 9 अगस्त तक बुध देव की विशेष कृपा रहेगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

मेष राशि
मेष राशि (Aries) के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सब आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।



वृष राशि
वृष राशि (Taurus) के जातकों के लिए 9 अगस्त तक का समय शुभ कहा जा सकता है। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। धन- लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। वैवाहिक जीवन (married life) सुखमय रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है। समाज में खूब मान- सम्मान मिलेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धन- लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

इस दिन है कामिका एकादशी, भगवान विष्‍णु की इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मनोकमनाएं होंगी पूरी

Fri Jul 30 , 2021
सावन यानि श्रावण का महीना 25 जुलाई से चल रहा है। भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा के लिए सावन मास का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है। हर मास की तरह सावन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाले एकादशी की तिथि को कामिका एकादशी कहते हैं। यह सावन मास (Sawan month) की पहली […]