भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

लव जिहाद काननू पर कैबिनेट की मुहर

भोपाल। प्रदेश सरकार लव जिहाद के खिलाफ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लाने जा रही है। इससे जुड़े प्रस्ताव पर आज शिवराज कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृह विभाग ने विधेयक पेश किया। जिसे मंजूरी मिल गई है। अब इसे सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में रखा जाएगा। इस काननू के तहत दोषी को दस साल की सजा, 50 हजार से एक लाख रुपये तक अर्थदंड देना प्रस्तावित किया गया है। कैबिनेट ने अजीम प्रेमजी निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भोपाल में बीस हेक्टेयर भूमि देने पर भी विचार किया जाएगा।

Share:

Next Post

MP : अब डाकुओं का भी बनेगा म्यूजियम ,जानिए क्या रखा जाएगा वहाँ

Tue Dec 22 , 2020
ग्वालियर। चंबल में डकैतों का खात्मा होने के बाद अब उनके इतिहास और किस तरह से चंबल से डाकुओं के साम्राज्य को खत्म किया गया इसकी जानकारी आम लोग पा सकेंगे। भिंड पुलिस एक म्यूजियम बनाने जा रही है जिसमें डाकुओं के खात्मे की पूरी कहानी जनता को बताई जाएगी। भिंड के मेहगांव थाने की […]