देश

क्या कार चलाते या फिर साइकलिंग करते वक्त मास्क न पहनने से कट सकता है चालान ? बताया स्वास्थ्य मंत्रालय ने

नई दिल्ली। मास्क और सैनिटाइजर आज कल की अहम ज़रूरत बन गए है। केंद्र से आदेश के अनुसार सभी सार्वजिन स्थानों पर मास्क पहना अनिवार्य है। हाल में बड़ी तादाद में लोगों ने कार चलाते वक्त मास्क न पहने होने पर चालान की शिकायतें की थीं। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार चलाते या फिर अकेले साइकलिंग करते वक्त मास्क पहनने को लेकर किसी भी तरह की कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की है। हालांकि, अगर कोई समूह में साइकलिंग, व्यायाम या जॉगिंग कर रहा है तो उसे मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है।

लोगों में जागरूकता बढ़ी है और वे अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए व्यायाम पर अधिक ध्यान दे रहे है। अगर आप किसी समूह में साइकलिंग या जॉगिंग कर रहे हैं तो आपको मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने की जरूरत है ताकि एक दूसरे को संक्रमित न कर सकें।

Share:

Next Post

भाजपा सरकार में मुसलमानों का हो रहा उत्पीड़न, फंसाया जा रहा गलत मामलों में : मायावती

Fri Sep 4 , 2020
-सपा सरकार की तरह ब्राह्मणों व दलितों का उत्पीड़न भी जारी लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश में भाजपा सरकार में मुसलमानों का उत्पीड़न करने और उन्हे गलत मामलों में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जैसे ब्राह्मणों व दलितों का उत्पीड़न होता था, ठीक […]