img-fluid

भीषण हादसा: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की मौत

January 30, 2022


मुंबई। महाराष्ट्र के लोनावला के शीलातने गांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार और एक कंटेनर ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को खंडाला के अस्पताल में रखा गया है।

वहीं शिकारपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार दो लोग और दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। चार की मौके पर मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

शादी में शामिल होने के बाद पुणे लौट रहे थे सभी
पुलिस अधिकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार शाम करीब 6:15 बजे हुई। अर्टिगा में सवार वाले लोग अहमदनगर में शादी में शामिल होने के बाद पुणे लौट रहे थे। एक बाइक पर सवार दंपति मुंबई की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति स्थानीय था।

Share:

  • ब्लैकमेलिंग कर युवक से वसूली करने वाले पुलिसकर्मी निलंबित

    Sun Jan 30 , 2022
    एफआईआर दर्ज होते ही डीसीपी ने लिया एक्शन भोपाल। महिला मित्र से बात कर रहे युवक को पकड़कर डरा धमकाकर रकम एंठने वाले एएसआई और आरक्षक को डीसीपी ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में शनिवार को चूनाभट्टी पुलिस ने थाने में पदस्थ एक एएसआई और एक आरक्षक समेत तीन लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved