इंदौर न्यूज़ (Indore News) क्राइम देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया और बेटे विक्रांत के खिलाफ मामला दर्ज, अपहरण और लूट का आरोप

अलीराजपुर। जोबट में कांग्रेस (Congress) के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है, इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया (Former Union Minister and Jhabua MLA Kantilal Bhuria) व उनके बेटे प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया (State Youth Congress President Dr. Vikrant Bhuria) पर जोबट थाने में अपहरण और लूट का मामला दर्ज हुआ है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के बेटे और समर्थकों की शिकायत पर ये बड़ी कार्रवाई हुई है।


कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे विक्रांत जोबट में आयोजित भगोरिया मेले में शामिल होकर वापस झाबुआ की जा रहे थे। तभी किसी ने उनके वाहन पर पत्थर फेंका। जिसके बाद भूरिया के समर्थकों ने मौके पर मौजूद आलीराजपुर के रहने वाले शख्स को पकड़ा। उसके साथ जमकर मारपीट भी की। उस युवक को भूरिया समर्थक अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। इस बीच पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के बेटे और उनके समर्थक घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने भूरिया समर्थकों से पकड़े युवक को छुड़ाने की बात की। इसी बीच जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया।

महेश पटेल ने आरोप लगाया कि घटना भाजपा के लोगों ने की और उनके समर्थक को पकड़ा गया। उसे अपहरण कर ले गए, जिसे उदयगढ़ से छुड़ाया गया। पटेल ने कहा कि उनके बेटे की सोने की चेन भी इस बीच लूट ली गई। जोबट थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो पक्षों मे विवाद हुआ जिसमें पहले आवेदन देने आए महेश पटेल के आवेदन पर कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया पर लूट और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

Share:

Next Post

वीडियो में देखें : महांकाल संग भक्तों की होली, मंदिर परिसर में होलिका दहन के बाद जमकर उड़ा रंग, गुलाल

Thu Mar 17 , 2022
उज्जैन। ऐसा माना जाता है कि देश में होली (Holi) के त्यौहार की शुरुआत उज्जैन (Ujjain) से होती है, यहां सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal tempel) में होलिका दहन होता है। महाकाल के आंगन में होलिका दहन के बाद ही सभी जगह होलिका दहन शुरू हो गया। भक्तों ने बाबा महाकाल के साथ होली खेली। […]