img-fluid

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के डिप्टी कंट्रोलर को 10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया सीबीआई ने

August 19, 2026


नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के डिप्टी कंट्रोलर (Deputy Controller of Ministry of Information and Broadcasting) को 10 लाख रुपये रिश्वत लेते (While accepting Bribe of Rs.10 Lakh) सीबीआई ने गिरफ्तार किया (CBI Arrested) ।


  • केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में इंडिपेंडेंट फाइनेंशियल एडवाइजर के पद पर तैनात डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एकाउंट्स को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ 18 अगस्त 2026 को मिली शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    सीबीआई के अनुसार, एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल (अनुबंध नवीनीकरण) की फाइल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में उप नियंत्रक लेखा के पास लंबित थी । आरोपी अधिकारी ने फाइल को त्वरित गति से आगे बढ़ाने और मंजूरी देने की एवज में परिवादी से 15 लाख रुपये के अनुचित लाभ (रिश्वत) की मांग की थी। बातचीत और मोलभाव के बाद आरोपी अधिकारी 10 लाख रुपये की घूस लेकर काम करने पर सहमत हो गया।

    शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई टीम ने 18 अगस्त को सुनियोजित ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया । आरोपी लोक सेवक ने 10 लाख रुपये की रिश्वत राशि अपनी पत्नी के माध्यम से स्वीकार की। राशि का लेन-देन होते ही सतर्क सीबीआई टीम ने दबिश देकर आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया और रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली। मामले में अन्य संलिप्तताओं और संपत्तियों की पड़ताल के लिए सीबीआई द्वारा आगे का अनुसंधान और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    सीबीआई ने नागरिकों से आह्वान किया है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो वे सीधे सीबीआई के दिल्ली स्थित एंटी करप्शन ब्रांच, प्रथम तल, सीबीआई भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 011-24367887 अथवा मोबाइल नंबर 9650394847 पर 24×7 शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

    Share:

  • उत्तर प्रदेश और जापान की साझेदारी का लाभ ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक पहुंचना चाहिए - केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    Wed Aug 19 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि उत्तर प्रदेश और जापान की साझेदारी का लाभ (Benefits of Partnership between Uttar Pradesh and Japan) ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक पहुंचना चाहिए (Must reach to Rural Economy) । उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश, तकनीक और औद्योगिक सहयोग को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved