जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

चाणक्‍य नीति: जिन महिलाओं में होती हैं ये 4 खूबियां, उनके आगे पुरुष भी हो जाते हैं नतमस्तक

नई दिल्‍ली। समाज में महिलाओं (ladies) को हमेशा ही कम आका जाता है। लेकिन महिलाओं में कई ऐसे गुण होते हैं जो पुरुषों की तुलना में उत्तम होते हैं। इन गुणों का जिक्र महान विद्वान, अर्थशास्‍त्री, कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्‍य (Diplomat Acharya Chanakya) ने भी अपनी चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में किया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में वह कौन सी खूबीयां होती है जिसके आगे ताकतवर मर्द भी नतमस्‍तक हो जाते हैं।

साहसी
अक्सर पुरुषों को लगता है कि महिलाएं कमजोर होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। वह मर्दों से भी ज्यादा साहसी होती हैं। उन्हें खतरा मोल लेने में कोई डर नहीं लगता है। वह समय-समय पर हिम्मत और साहस दिखाने में झिझक नहीं करती है। इसलिए आप ने भी देखा होगा कि जब एक महिला को गुस्सा आता है तो उससे लड़ाई झगड़ों (fights quarrels) में पुरुष भी नहीं जीत पाते हैं। वह अपनी बातों से ही सामने वाले को कमजोर कर देती हैं। वहीं पति, बच्चे और परिवार की खातिर साहस दिखाने में कभी पीछे नहीं हटती है।


समझदारी
पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक समझदार होती हैं। मर्द जोश में आकर होश खो बैठते हैं। उन्हें सही और गलत की ठीक से समझ नहीं होती है। जबकि महिलाएं बड़ी समझदारी से काम लेती हैं। वह सिचूऐशन को भापते हुए सही निर्णय लेती है। पूरे परिवार को एकसाथ लेकर चलती हैं। उनकी समझदारी से घर में बचत होती है, बरकत बनी रहती है और परिवार की उन्नति होती है। इसलिए जिस घर में महिला नहीं होती है वहां चीजें अच्छे से नहीं चलती हैं। कुछ ना कुछ समस्याएं बनी रहती हैं।

दयालु
महिलाएं पुरुषों की बजाय अधिक भावुक और दयालु होती है। उनमें करुणा का भाव अधिक होता है। वह किसी को दुख और तकलीफ में नहीं देख सकती है। वह मर्दों की तरह भावनाहीन नहीं होती हैं। सामने वालों की भावनाओं की कद्र करती हैं। जरूरतमंदों की मदद को हमेशा आगे रहती हैं। इनका दया और करुणा के चलते ही लोग इनकी ओर मदद की आस लगाए देखते हैं।

हालांकि आपको इनकी इस खूबी को कमजोरी नहीं समझना चाहिए। ये बुद्धिमान भी होती हैं और समझ जाती हैं कि आपको सच में दया की जरूरत है या आप उनका फायदा उठा रहे हैं।

खाने-पीने की शौकीन
महिलाएं पुरुषों की तुलना में खाने पीने की अधिक शौकीन होती हैं। उन्हें पुरुषों से अधिक भूख भी लगती हैदरअसल उनकी शारीरिक संरचना कुछ ऐसी होती है जिसके चलते उनके शरीर को अधिक पोषण की जरूरत होती है। इसलिए उन्हें अक्सर पर्याप्‍त और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी जाती है। वह घर में इतना काम करती है कि उन्हें अपनी एनर्जी बनाए रखने के लिए अधिक भोजन की जरूरत पड़ती है।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है, हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करतें हैं

Share:

Next Post

बच्चों पर बुरी नजर का संकेत देती है ये बातें, दूर करने में बेहद काम आएंगे ये उपाय

Fri Dec 23 , 2022
नई दिल्‍ली। बच्चे बड़े कोमल होते हैं। ऐसे में उन्हें बुरी नजर (evil eye) बड़ी जल्दी लग जाती है। इसके बाद वह बीमार पड़ जाते हैं। खाना पीना भी छूट जाता है। इंसान के अच्छे विचार भी बुरे विचारों में बदल जाते हैं। बुरी नजर के संकेत सामुद्रिक शास्त्र (oceanography) की माने तो बच्चों को […]