देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

Chandrayaan-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग भारत की अद्भुत सफलता : शिवराज

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग (successful landing on the moon) पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को प्रणाम करते हुए इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों, इंजीनियर्स और इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने इसे भारत की अद्भुत सफलता बताते हुए कहा है कि हमने चांद को छू लिया। यह पल इतिहास के पन्नों में अमर हो गया है।


मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार देर शाम अपने संदेश में कहा कि भारत की इस सफलता के लिए पूरा देश गर्व से भरा हुआ है। आज का दिन आजादी का अमृत काल है। आज भारत की दुनिया में श्रेष्ठता का दिन भी है। भारत की यह अद्भुत सफलता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों और इसरो की टीम के प्रयत्नों, परिश्रम और समर्पण से भारत को यह अभूतपूर्व प्रतिष्ठा मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के स्पेस मिशन के संकल्प ने भारत को यह दिन दिखाया है। करोड़ों भारतवासियों ने चन्द्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को देखा है। मैंने भी दमोह में एक लाख लाड़ली बहनों और साथियों के साथ इस लैंडिंग को देखा। सभा में उपस्थित सभी नागरिक आनंद, उल्लास और प्रसन्नता से झूम गए।

Share:

Next Post

गुरुवार का राशिफल

Thu Aug 24 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.56, सूर्यास्त 06.33, ऋतु – वर्षा श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी, गुरुवार, 24 अगस्त 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]