आचंलिक

विदिशा में चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न: भाजपा नेताओं ने आतिशबाजी करके मिठाईयां बांटी

विदिशा। आज भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद चंद्रमा पर तिरंगा लहरा दिया। इस क्षण को पूरा देश देख रहा था। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद सबके चेहरे पर खुशी का माहौल है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर विदिशा में सुबह से भगवान से मिशन की सफलता को लेकर कामना की गई थी। चंद्रयान की लैंडिंग बुधवार की शाम को होना थी। लोग अपने घरों में चंद्रयान की लैंडिंग देख रहे थे। जैसे ही चंद्रयान ने चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की वैसे ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लोगों ने ताली बजाकर खासी का इजहार किया।



वहीं भाजपा नेताओं ने चंद्रयान की सफलता पर लोगों को बधाई दी। आतिशबाजी करके मिठाई बांटी। शहर में भी जगह-जगह लोगों ने आतिशबाजी की।बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य मुकेश टंडन ने कहा कि 40 दिन से जिस घड़ी का इंतजार भारतवासी कर रहे थे। आज वो घड़ी आ गई। चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग हुई है। प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद उनके नेतृत्व में भारत देश अपना परचम लहरा रहा है। देश मजबूत राष्ट्र बन रहा है। चाहे अर्थव्यवस्था की बात हो या वैज्ञानिक क्षेत्र की बात हो। सभी क्षेत्रों में मोदी जी की सरकार ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।

Share:

Next Post

सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी बड़ी सौगात

Thu Aug 24 , 2023
27 अगस्त को मुख्यमंत्री के साथ रक्षा बंधन मनाएंगी लाड़ली बहना भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना की तीसरी किस्त जारी होने के बाद 27 अगस्त को सभी लाडली बहनों को एक और बड़ी सौगात दे सकते हैं। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार […]