देश

आज से Western Railway की कुछ विशेष Trains के समय में परिवर्तन

मुंबई। यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के सुचारू परिचालन के लिए 1 अक्टूबर, 2021 से पश्चिम रेलवे (Western Railway) की कुछ विशेष ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। तदनुसार, पश्चिम रेलवे से निकलने और पहुँचने वाली 45 ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय में बदलाव किया गया है। इन 45 ट्रेनों में से 11-11 ट्रेनें अहमदाबाद और भावनगर मंडल की हैं, जबकि 10 ट्रेनें वडोदरा मंडल, 8 ट्रेनें रतलाम मंडल और 5 ट्रेनें मुंबई सेंट्रल मंडल की हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर (Chief Public Relations Officer Sumit Thakur) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उपरोक्त ट्रेनों के समय में परिवर्तन का विवरण निम्नानुसार है:-


मुंबई सेंट्रल मंडल की ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 02474 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 14.35 बजे के बजाय 14.40 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 02490 दादर-बीकानेर स्पेशल दादरा से 15.05 बजे के बजाय 15.00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 02989 दादर-अजमेर स्पेशल दादर से 15.05 बजे के बजाय 15.00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 04818 दादर-भगत की कोठी स्पेशल दादर से 15.05 बजे के बजाय 15.00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 02828 सूरत-पुरी स्पेशल सूरत से 08.05 बजे के बजाय 08.10 बजे प्रस्थान करेगी।

अहमदाबाद मंडल की ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 09031 अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल अहमदाबाद से 10.55 बजे के बजाय 10.50 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09221 अहमदाबाद-जम्मू तवी स्पेशल अहमदाबाद से 11.10 बजे के बजाय 11.05 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09419 अहमदाबाद-सोमनाथ स्पेशल अहमदाबाद से 10.40 बजे के बजाय 10.45 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09401 असारवा-हिम्मतनगर स्पेशल 19.00 बजे के बजाय 19.10 बजे असारवा से निकलेगी।
  • ट्रेन संख्या 09004 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल भुज से 15.55 बजे के बजाय 16.05 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 02937 गांधीधाम-हावड़ा स्पेशल गांधीधाम से 18.00 बजे के बजाय 18.10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09074 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गांधीधाम से 20.45 बजे के बजाय 20.40 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09402 हिम्मतनगर-असारवा स्पेशल हिम्मतनगर से 05.30 बजे के बजाय 06.00 बजे निकलेगी।
  • ट्रेन संख्या 09491 महेसाणा-विरमगाम स्पेशल महेसाणा से 19.30 बजे के बजाय 20.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09488 विरमगाम-महेसाणा स्पेशल विरमगाम से 07.00 बजे के बजाय 06.55 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09492 विरमगाम-महेसाणा स्पेशल विरमगाम से 17.25 बजे के बजाय 18.25 बजे निकलेगी।

वडोदरा मंडल की ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 09317 वडोदरा-दाहोद स्पेशल वडोदरा से 13.45 बजे के बजाय 13.55 बजे निकलेगी।
  • ट्रेन संख्या 09319 वडोदरा-दाहोद स्पेशल वडोदरा से 18.15 बजे के बजाय 18.25 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09428 खंभात-आणंद स्पेशल खंभात से 06.50 बजे के बजाय 07.05 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09430 खंभात-आणंद स्पेशल खंभात से 17.45 बजे के बजाय 17.50 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09108 केवड़िया-प्रतापनगर स्पेशल केवड़िया से 09.40 बजे के बजाय 09.50 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09110 केवड़िया-प्रतापनगर स्पेशल केवडिया से 14.00 बजे के बजाय 13.55 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09109 प्रतापनगर-केवड़िया स्पेशल प्रतापनगर से 12.20 बजे के बजाय 12.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09082 भरूच-सूरत स्पेशल भरूच से 15.50 बजे के बजाय 12.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09158 भरूच-सूरत स्पेशल भरूच से 12.20 बजे के बजाय 16.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09427 आणंद-खंभात स्पेशल आणंद से 07.05 बजे के बजाय 07.15 बजे प्रस्थान करेगी।

भावनगर मंडल की ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 02941 भावनगर-आसनसोल विशेष ट्रेन भावनगर से 17.35 बजे के बजाय 17.45 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09207 भावनगर-उधमपुर स्पेशल भावनगर से 04.45 बजे के बजाय 04.35 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09260 भावनगर-कोचुवेली स्पेशल भावनगर से 10.05 बजे के बजाय 10.10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09528 भावनगर-सुरेंद्रनगर स्पेशल भावनगर से 05.00 बजे के बजाय 04.55 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09050 महुवा-सूरत विशेष ट्रेन महुवा से 19.35 बजे के बजाय 19.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09290 महुवा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल महुवा से 19.20 बजे के बजाय 19.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09294 महुवा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल महुवा से 19.20 बजे के बजाय 19.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09093 पोरबंदर-संतरागाछी स्पेशल पोरबंदर से 09.05 बजे के बजाय 09.10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09516 पोरबंदर-कनालस स्पेशल पोरबंदर से 10.25 बजे के बजाय 10.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 01463 सोमनाथ-जबलपुर स्पेशल सोमनाथ से 09.55 बजे के बजाय 09.50 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 01465 सोमनाथ-जबलपुर स्पेशल सोमनाथ से 09.55 बजे के बजाय 09.50 बजे प्रस्थान करेगी।

रतलाम मंडल की ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 02645 इंदौर-कोचुवेली स्पेशल इंदौर से 16.50 बजे के बजाय 16.45 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 04319 इंदौर-बरेली स्पेशल इंदौर से 16.47 बजे के बजाय 16.45 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09304 इंदौर-वेरावल स्पेशल इंदौर से 22.25 बजे के बजाय 22.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09333 इंदौर-बीकानेर स्पेशल इंदौर से 13.30 बजे के बजाय 13.40 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09733 इंदौर-जयपुर स्पेशल इंदौर से 22.25 बजे के बजाय 22.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09553 नागदा-उज्जैन स्पेशल नागदा से 23.35 बजे के बजाय 23.25 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09348 रतलाम-डॉ अम्बेडकर नगर स्पेशल रतलाम से 10.00 बजे के बजाय 10.05 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 09384 उज्जैन-रतलाम स्पेशल उज्जैन से 05.30 बजे के बजाय 05.40 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्री स्पेशल ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

Share:

Next Post

प्रदेश में अचानक सियासत के 'भगवान' हो गए आदिवासी

Fri Oct 1 , 2021
11 विधानसभा सीटों में से 5 आदिवासी, 2 एससी के लिए आरक्षित एसटी की आरक्षित 47 सीटों में से 29 पर कांग्रेस, 17 पर भाजपा, 1 निर्दलीय रामेश्वर धाकड़, भोपाल प्रदेश में खंडवा लोकसभा (Khandwa Lok Sabha) क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों को मिलाकर कुल 11 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। […]