जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों वालों का चमकेगा नसीब

नई दिल्‍ली । ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ग्रहों की चाल में परिवर्तन सभी राशियों (zodiac signs) के जातकों पर प्रभाव डालता है। कुछ के लिए शुभ समय की शुरुआत होती है, तो कुछ राशियों के लिए यह खराब समय लेकर आता है। 4 दिसंबर को पड़ने वाली शनि अमावस्या (Shani Amavasya) के एक दिन बाद मंगल ग्रह (Mars planet) का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर 5 दिसंबर 2021 को सुबह 5:01 मिनट पर होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को वृश्चिक राशि का स्वामी माना गया है। मंगल इस राशि में 4 जनवरी 2022 तक रहेंगे। जब मंगल वृश्चिक में प्रवेश करेगा तब पहले से ही वहां केतु बैठा होगा। मंगल और केतु की युति मेष से मीन राशि तक के लोगों को प्रभावित करेगी।

मंगल ग्रह ऊर्जा, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है, मकर राशि में ऊंच का होता है और कर्क राशि में नीच का होता है। मंगल जब कुंडली में अच्छी स्थिति में बैठा हो तो मूंगा धारण करना काफी शुभ रहता है। मंगल ग्रह जिसका खराब हो उसे हनुमान जी पूजा करना सबसे बेहतर उपाय रहता है।


इन 5 राशियों वालों को मिलेगा लाभ

मेष- व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। कुछ डील हो सकती है जो जीवन बदल देगी। टारगेट पूरे होंगे। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। करियर में जो चुनेंगे वह भविष्य को उज्ज्वल केगा।

मिथुन – परिवार और दोस्तों के सहयोग से सभी काम पूरे होंगे। लक्ष्य पूरा होगा। रुका धन मिलेगा। ऊंचे ओहदे वाले लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा। उनकी योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा। हर तरफ से सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

सिंह – आय में अच्छी बढ़ोतरी होगी और इन पैसा का निवेश आप ऐसी जगह करेंगे तो आगे तक आपके काम आएंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। आप इस दौरान गाड़ी, भूमि और घर खरीद सकते हैं जो आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

धनु – विवाह और यात्रा के योग बनेंगे। विवाह जिससे होगा, वह साथी आपके करियर के लिए शुभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ : भौतिक सुख बढ़ेंगे। नौकरी बदलने के संयोग हैं। नई जॉब आपके टैलेंट को और निखारेगी। सैलरी बढ़ेगी। अगर पार्टनरशिप में हैं तो साथी से लाभ होगा।

Share:

Next Post

Omicron Variant: जयपुर में मिले चार लोग कोरोना पॉजिटिव

Fri Dec 3 , 2021
जयपुर। कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) ने अब चिन्‍ता बढ़ा दी है। जिस तरह से पूरी दुनियाभर में तेजी से फैल रहा यह डरावने वाला है। महज एक हफ्ते में ही यह दक्षिण अफ्रीका (Omicron Cases in South Africa) से लेकर 25 से अधिक देशों में पहुंच चुका है, यहां तक […]