img-fluid

ATM से Cash न निकलने पर मिल सकती है बड़ी राहत

January 26, 2021


दिल्ली । अगर एटीएम से कैश न निकलने की स्थिति में आपके भी पैसे कटे हैं तो ये खबर आपको राहत पहुंचा सकती है. ऑल इंडिया बैंक डिपॉजिटर्स एसोसिएशन (All India Bank Depositors Association) ने RBI से मांग की है कि कैश न निकलने पर लगने वाले ट्रांजेक्शन डिक्लाइन चार्ज (Transaction Declined Charge) को हटा दिया जाए.



  • कैश नहीं निकलने पर कब कटते हैं आपके पैसे
    मौजूदा नियमों के मुताबिक एटीएम (ATM) से आप एक निश्चित सीमा तक ही बिना शुल्क के पैसे निकाल सकते हैं. अगर तय सीमा के बाद आपने एटीएम का इस्तेमाल किया लेकिन कैश नहीं निकला तो आपको ट्रांजेक्शन डिक्लाइन चार्ज देना पड़ता है. हर फेल ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये और जीएसटी (GST) ग्राहक से वसूला जाता है. इस तरह के ट्रांजेक्शन में ज्यादातर वो ट्रांजेक्शन होते हैं जिनके खाते में पर्याप्त धनराशि (Balance) नहीं होती है, फिर भी वे एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश करते हैं.

    RBI से की गई है सिफारिश
    ऑल इंडिया बैंक डिपॉजिटर्स एसोसिएशन ने रिजर्व बैंक से अपील की है कि इस तरह का चार्ज जायज नहीं है. इसकी वजह से लोग बैंक से दूरी बना रहे हैं जो कि बैंक की आर्थिक स्थिति के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है. जल्द ही आरबीआई की पॉलिसी मीटिंग होने जा रही है. माना जा रहा है कि आरबीआई उस बैठक में ऑल इंडिया बैंक डिपॉजिटर्स एसोसिएशन की मांग पर फैसला कर सकता है.

    Share:

  • ATM से नगद न निकलने पर जल्‍द मिल सकती छूट

    Tue Jan 26 , 2021
    नई दिल्ली। अगर एटीएम से कैश न निकलने की स्थिति में आपके भी पैसे कटे हैं तो ये खबर आपको राहत पहुंचा सकती है। ऑल इंडिया बैंक डिपॉजिटर्स एसोसिएशन (All India Bank Depositors Association) ने RBI से मांग की है कि कैश न निकलने पर लगने वाले ट्रांजेक्शन डिक्लाइन चार्ज (Transaction Declined Charge) को हटा […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved