उत्तर प्रदेश क्राइम देश

प्यार में धोखा : बिना तलाक के कर रहा था दूसरी शादी, प्रेमी सहित दस पर केस

आगरा। आगरा जिले में पुलिस के पास प्यार में धोखा देने का मामला पहुंचा है। पीड़िता ने प्रेमी सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिस युवक के प्यार की खातिर युवती ने अपना घर छोड़ा, मजहब छोड़ा वही उसका नहीं हुआ। आरोप है कि पांच माह पहले बिना तलाक लिए युवक ने दूसरी शादी कर ली। मुकदमे के बाद लोहामंडी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। इंसाफ के लिए पीड़िता ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है।

युवती लोहामंडी क्षेत्र की निवासी है। उसने बताया कि वर्ष 2016 में वह खंदारी स्थित एक कोचिंग में काउंसलर थी। कोचिंग में अनुज वर्मा फैकल्टी थे। दोनों में दोस्ती हो गई। अनुज ने शादी का प्रस्ताव रखा। वह तैयार हो गई। उसने अपना धर्म बदला। अपना नाम अन्नू रख लिया। आर्य समाज मंदिर में अनुज के परिजनों की मौजूदगी में शादी हुई। अनुज मूलत: मैनपुरी का निवासी है। शादी के बाद अनुज के साथ वह एटा चली गई। वहां गंजडुंडवारा में किराए पर मकान लिया। वह दो बार गर्भवती हुई। पति ने उसका धोखे से गर्भपात कराया।

दूसरी बार बरेली के एक अस्पताल में उसे ले जाया गया था। वहां धोखे से उसे दवा दी गई। वह अनुज के साथ आठ माह सिकंदरा क्षेत्र में भी किराए पर रही। शाहगंज क्षेत्र में भी मकान लिया। अनुज ने शातिराना अंदाज में उसके जेवरात और रुपये हड़प लिए। उसे दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज बना दिया। उसका शरीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। नवंबर 2020 में पति ने कहा कि नौकरी के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उसके बाद लौटकर नहीं आए। वह उनका इंतजार करती रही। फोन मिलाया तो फोन नहीं उठाया। बाद में उसका नंबर ही ब्लाक कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने 28 नवंबर को औरेया में दूसरी लड़की से शादी कर ली। हिंदू धर्म के अनुसार पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी से शादी नहीं कर सकते। उसके बाद अनुज के साथ शादी के डिजिटल प्रमाण हैं। अनुज ने उससे तलाक नहीं लिया। उसके साथ धोखा हुआ है। लोहामंडी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति अनुज वर्मा, डॉक्टर कंचन, सुशीला देवी, नीरज, पंकज, अनिल, सचिन वर्मा, सरोज वर्मा, अन्जू, डॉक्टर कंचन के स्टाफ आदि को नामजद किया है। इंस्पेक्टर लोहामंडी ने बताया कि मुकदमे के बाद पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर शादी के साक्ष्य वायरल
पीड़िता ने अपनी शादी के साक्ष्य सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। पीड़िता का बयान भी वायरल हुआ है। उसमें वह आरोप लगा रही है कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसका पूरा भविष्य खराब हो गया। वह अपनी जिंदगी में खुश थी। कुछ करना चाहती थीं। अनुज वर्मा ने इश्क के जाल में फंसाया। शादी का नाटक रचा। गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात कराया। नकदी और जेवरात हड़पने के बाद छोड़ दिया।

The paper you select should be one which best suits your needs and is the

This also helps the client in choosing apps for writing the writer online who would satisfy with the deadline.

most suited to your particular audience.

Share:

Next Post

Weather Update : मौसम में उतार-चढ़ाव, अब 3 अप्रैल से चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी गर्मी

Fri Apr 2 , 2021
डेस्‍क। मौसम में हर दूसरे-तीसरे दिन बदलाव हो रहा है। कभी अधिकतम पारा सामान्य से ऊपर चला जा रहा है तो कभी यह सामान्य के आसपास पहुंच जा रहा है। दरअसल, हवाओं की बदल रही स्थिति की वजह से विभिन्न शहरों के तापमान में यह उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सूबे के […]