img-fluid

चेक बाउंस मामला: सुप्रीम कोर्ट में इमोशनल हुए राजपाल यादव, बोले- ‘खुद ड्रामा बन गया हूं’, 1.15 करोड़ देने पर सहमति

October 07, 2026

नई दिल्ली. चेक बाउंस मामले (Cheque bounce case) में घिरे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के केस में नया अपडेट सामने आया है. फाइनली एक्टर कर्ज की कुछ रकम चुकाने को तैयार हुए हैं. राजपाल बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंचे. उनके हाथ में 1.15 करोड़ रुपये (₹1.15 crore.) का डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) था. बाकी के 85 लाख जमा करने के लिए उन्होंने 13 अक्टूबर तक का समय मांगा है.राजपाल ने कोर्ट को अपना दुखड़ा सुनाया.

राजपाल का छलका दर्द
राजपाल ने मायूसी से कोर्ट में कहा कि लोगों का मनोरंजन करते हुए वो खुद ड्रामा बन गए हैं. एक्टर की तरफ से फिलहाल 1 करोड़ 15 लाख जमा करने की बात कही गई है. CJI ने पूछा कि क्या वो कोई धारावाहिक या फिल्म बना रहे हैं या यूं ही घूम रहे हैं?​ अदालत में पेश राजपाल यादव ने कहा कि मेरा बहुत सारा पैसा डूब गया है. इस फिल्म में मुझे 17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. पिछले 13 सालों से इन लोगों ने मेरी फिल्म नहीं बनने दी. उन्होंने स्टे ऑर्डर ले लिया था. उन्होंने बदले की नीयत से अपने 5 करोड़ रुपये के चक्कर में मेरा 22 करोड़ रुपये का नुकसान करवा दिया.


  • ​”शुरुआत में मुझसे कहा था कि मैं 100 करोड़ रुपये का आदमी हूं. फिर धमकाया कि वो मुझे अदालतों में घसीटेगा. ​मैं सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा हूं. अब मैं खुद एक ड्रामा बन गया हूं. ​मैंने 200 फिल्में की हैं और उन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है. अब मुझे फिर से काम मिलने लगा है. मैं उनका पैसा चुका दूंगा.”

    CJI ने कहा कि आप कुछ अच्छी फिल्में बनाओ, लोगों को एंटरटेन करो. जज ने चुटकी लेते हुए कहा- आपकी फिल्मों की तरह, आपका पैसा भी अता पता लापता, गायब है. याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने दो हफ्ते की मोहलत दी है. इस बीच राजपाल यादव पैसे चुकाने का इंतजाम करेंगे.

    क्या है पूरा विवाद?
    ये मामला मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े चेक बाउंस मामलों से संबंधित है. दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए हर मामले में 3 महीने की सजा सुनाई थी. पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव के तौर तरीकों पर सख़्त नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार कोर्ट के आदेश देने के बावजूद रकम जमा नहीं की गई है. CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि शिकायतकर्ता को कुछ पैसे वापस दिलाने के लिए ही हम राजपाल के तरीकों को नजरअंदाज करते आ रहे हैं. वरना हम सजा के खिलाफ उन की अपील को खारिज ही करना चाहते थे. सुप्रीम कोर्ट ने दो करोड़ रुपये जमा करने के लिए राजपाल को एक दिन का समय दिया था. कोर्ट ने राजपाल से कहा था कि ये उनके लिए आखिरी मौका होगा.

    Share:

  • कृति सेनन ने खोला रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद का राज, करीना कपूर से बोलीं मेरी चोली पर हुई थी घंटों बहस

    Wed Oct 7 , 2026
    नई दिल्ली। करीना कपूर (Kareena Kapoor)एक बार फिर अपने चर्चित टॉक शो व्हाट वीमेन वांट (Talk show ‘What Women Want’)के नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने वाली हैं। शो के सीजन 6 का ट्रेलर सामने आ चुका है और इसमें बॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियां नजर आ रही हैं। ट्रेलर में कृति सेनन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved