आचंलिक

मुख्यमंत्री झूठ बोलने में माहिर : जैन

  • कांग्रेस 15 अगस्त से निकाली परिवर्तन यात्रा

गंजबासौदा। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री और भाजपा शासन पर तीखे प्रहार करते हुए झूठों की सरकार बताया और कहा कि मुख्यमंत्री वादावीर भी रहे वे झूठ बोलते हैं। बासौदा को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने का वादा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता हुआ दिख रहा है। उनके सभी वादे जमीन पर नहीं उतरे हैं इस बार जनता मुख्यमंत्री सहित भाजपा को सबक सिखाएगी और कांग्रेस के हाथ मजबूत करते हुए सरकार बनाने का मौका देगी।



यह बात पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव निशंक कुमार जैन ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहीं। उन्होंने बताया कि आगामी 15 अगस्त से पूरे विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। जिसके माध्यम से जनता के सामने भाजपा सरकार की नाकामियों मुख्यमंत्री के झूठे वादे और जनप्रतिनिधि द्वारा जनता को धोखा दिए जाने की बात बताई जाएगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि शासकीय अस्पताल में 9 मेडिकल ऑफिसर के पद स्वीकृत है, लेकिन एक भरा है। इसी तरह कुल 22 में से आठ पदस्थ है। जिसके कारण जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। किसानों के लिए सिंचाई की योजनाएं तैयार नहीं हो पाई है। बिजली की कटौती किसानों व्यापारियों और सभी के लिए परेशानी पैदा कर रही है। बासौदा को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने का मुख्यमंत्री का वादा 5 साल बाद भी अधूरा है जो भी काम हुए हैं उस में जमकर कमीशन खोरी की गई है इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Share:

Next Post

महाकाल की चौथी सवारी कल निकलेगी बाहर से आने वाली भीड़ प्रमुख चुनौती

Mon Jul 31 , 2023
चोर गैंग एवं भिखारियों पर भी अंकुश लगाना जरूरी उज्जैन। श्रावण मास की चौथी सवारी कल नगर में निकलेगी और पिछली 3 सवारियों में अधिक भीड़ चुनौती रही, इसके साथ ही पालकी के आसपास भी सुरक्षा घेरा बढ़ाना होगा। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि रामघाट पर पालकी की स्थिति डांवाडोल हो जाती है और बड़ी […]