देश राजनीति

मुख्यमंत्री राजनीतिक बयानबाजी के बजाय किसानों की मदद करें: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राजनीतिक बयानबाजी की वजाय किसानों को मदद करें। किसानों की हालत बारिश से खराब हो गई है, उन्हें सक्षम बनाना आवश्यक है।

देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को उस्मानाबाद में पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बारिश प्रभावित जिलों का दौरा शुरु किया है। इस दौरे में मुख्यमंत्री किसानों के साथ बातचीत करते समय सिर्फ भावनात्मक बातें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस तरह के झूठे आश्वासनों से किसानों का भला नहीं होने वाला है। किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इसलिए इस समय किसानों को तत्काल आर्थिक मदद की जरुरत है। फडणवीस ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे, उस समय उन्होंने इसी तरह की बारिश के बाद किसानों को मदद की घोषणा की थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने उस मदद को बहुत कम बताया था। फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने अब तक कोई मदद किसानों को नहीं दी है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शरद पवार सिर्फ मुख्यमंत्री को बचाने का काम कर रहे हैं। शरद पवार ने कहा कि कर्ज लेकर किसानों को मदद करना चाहिए। इसलिए मुख्यमंत्री को रिजर्व बैंक आफ इंडिया से कर्ज लेकर किसानों को आर्थिक मदद करना चाहिए। फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ बदले की भावना की वजह से जलयुक्त शिवार योजना की एसआईटी जांच करवा रही है। राज्य सरकार के मंत्री ने कहा कि इस योजना में अनियमितता की 700 शिकायतें आई है। इतनी बड़ी योजना में 700 शिकायतों का कोई मायने नहीं है। लेकिन अगर जांच हो रही है तो उसका स्वागत हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

परिणाम हमेशा अनुकूल नहीं होता : धोनी

Tue Oct 20 , 2020
अबू धाबी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से मिली हार से निराश चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम बेहतर करने का प्रयास कर रही है,लेकिन परिणाम हमेशा अनुकूल नहीं होता है। मैच के बाद धोनी ने कहा,”परिणाम हमेशा आपके अनुकूल नहीं होता है।हमें देखना होगा कि क्या […]