उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

लाड़ली बहना योजना का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

  • कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उज्जैन नगर से 29 बसों में सवार होकर महिलाएं भोपाल रवाना

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने जन्मदिन पर लाड़ली बहना योजना लांच करेंगे, जिसका कार्यक्रम भोपाल में हो रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उज्जैन नगर से महिलाएं बसों में सवार होकर भोपाल के लिए रवाना हुई। आज सुबह लोक शक्ति कार्यालय पर शहर की महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना हुई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रमिला यादव ने बताया 29 बसों में सवार होकर करीब 2500 महिलाएं भोपाल के लिए रवाना हुई।


रवाना होने से पहले भाजपा लोक शक्ति कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बसों को हरी झंडी दिखाई। भोपाल के जंबूरी मैदान में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना की औपचारिक घोषणा करेंगे। 1 जून से महिलाओं के खाते में 1000 रुपया महिना जमा होगा। महिला वोटरों को साधने के लिए शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है और इस साल चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए यह योजना जून महीने में लांच की जा रही है और सितंबर महीने में आचार संहिता लग जाएगी और इसीलिए इस चुनावी साल में कई घोषणाएं होगी। सबसे पहले महिला वोटरों को साधने की कोशिश शिवराज सरकार कर रही है। इसके बाद युवाओं और अन्य वर्ग को साधने के लिए योजनाएं लाई जाएगी।

Share:

Next Post

गुजरात के जामनगर से आ रहा है उज्जैन में पालीथिन का जखीरा

Sun Mar 5 , 2023
कल तीन स्थानों पर नगर निगम में दबिश देकर 18 टन से ज्यादा पालीथिन पकड़ी नगर निगम उपायुक्त दो रातों से कर रहे हैं सर्चिंग-शहर में कार्रवाई के डर से गांव में बना लिया है पालीथिन का गोडाउन उज्जैन। शहर में पालीथिन की सबसे बड़ी सप्लाई गुजरात के जामनगर से हो रही है। यह बात […]