
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को (To SP President Akhilesh Yadav) जन्मदिन की बधाई दी (Extended Birthday Greetings) ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को 53वें जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा आप पर बरसे और आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।”
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री और संसद में समाजवादी संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस पर उन्हें अनंत शुभकामनाएं। वे 27 में अत्याचारी शासन का अंत करें, ये जन जन की अभिलाषा है।” सपा नेता राजकुमार भाटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “समाजवाद की सशक्त आवाज, पीडीए जननायक अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा, “आपका नेतृत्व हमारे लिए गर्व की बात है, आप यूं ही समाजवाद के पथ पर आगे बढ़ते रहें।”
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से अखिलेश यादव को बधाई दी । सपा की ओर से लिखा गया, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा में सपा संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved