विदेश

मुस्लिम आबादी कम करने उइगर महिलाओं को टारगेट कर रहा चीन

बीजिंग। चीन(China) अपने शिनजियांग प्रांत(Xinjiang Province) में उइगर मुस्लिमों(Uygar Muslims) पर शिकंजा कसता जा रहा है। वह अब इस समुदाय की आबादी कम करने की फिराक में जुट गया है। इसके लिए उइगर महिलाओं (Uygar Muslims Woman) को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें गर्भनिरोधक उपाय अपनाने के लिए विवश किया जाता है। ऐसा नहीं करने पर भारी-भरकम जुर्माने या हिरासत का सामना करना पड़ता है।
चीन(China) में अधिकारियों का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। वे चीन(China) की गिरती जन्मदर को रोकने के प्रयास में जहां देशभर की महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं तो वहीं उइगर बहुल शिनजियांग में महिलाओं को कम बच्चे पैदा करने के लिए विवश कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक डिवाइस लगवाना स्वैच्छिक है। लेकिन सरकारी सूचनाओं और मीडिया में आई खबरों से जाहिर होता है कि चीन की सत्तारूढ़ पार्टी क्षेत्र की आबादी नियंत्रित करने के लिए बलपूर्वक प्रयास कर रही है।



शिनजियांग की कई महिलाओं ने बताया कि उन पर दबाव डाला जाता है। अगर कोई महिला कई बच्चों की मां है और उसने गर्भनिरोधक प्रक्रिया अपनाने से इन्कार कर दिया तो उसे भारी जुर्माने या हिरासत केंद्र का सामना करना पड़ता है। हिरासत केंद्र का सामना करने वाली कुछ महिलाओं ने कहा कि उनको अत्याचार का सामना करना पड़ा। उनको ऐसी दवाएं दी गई, जिससे उनकी माहवारी बंद हो गई। एक महिला ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
चीन पिछले कई वर्षो से शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों पर सख्ती कर रहा है। यहां के अधिकारी लोगों पर कड़ी नजर रखते हैं। इसके लिए निगरानी उपकरण लगाए गए हैं। कई हिरासत केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां लाखों उइगरों को रखा गया है। चीन इन हिरासत केंद्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बताया है। उसके इन कदमों की अमेरिका समेत कई देश आलोचना कर चुके हैं।

Share:

Next Post

'बबीता जी' ने दिया विवादित बयान, गिरफ्तारी की मांग के बाद में मांगी माफी

Tue May 11 , 2021
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सीरियल ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता के रोल में नजर आने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अक्सर अपने फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. एक्‍ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने लेटेस्ट वीडियो में दलित […]