img-fluid

चीन का टॉप सीक्रेट लीक… गलवान घाटी में मारे गए थे इतने सैनिक

September 04, 2020


– नाम-पते के साथ पूरी लिस्ट वायरल
बीजिंग। लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प में चीन के 75 सैनिक मारे गए थे, जबकि इस संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। चीन लगातार इस बात पर पर्दा डालता रहा और सच्चाई छिपाता रहा, लेकिन अब चीन का यह टॉप सीक्रेट वायरल हो गया है। 75 सैनिकों की मौत के बाद चीनी नागरिकों का गुस्सा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ भडक़ उठा है। उन्होंने राष्ट्रपति पर चीनी सैनिकों की मौत को छिपाने का आरोप लगाया। चीनी सैनिकों के हताहत होने के संबंध में जो जानकारी मिली है उसमें चीनी सैनिकों के नाम, उन्हें कहां दफनाया गया है इस बात का भी खुलासा हुआ है।

झुका ड्रैगन…रक्षामंत्री राजनाथ को चर्चा का ऑफर
भारत-चीन तनाव के बीच चीनी रक्षामंत्री जनरल वे फेंघे ने भारत के रक्षामंत्री राजनाथसिंह से मिलने की इच्छा जाहिर की है। रूस की राजधानी मास्को में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक जारी है। चीनी रक्षामंत्री ने भारतीय मिशन के समक्ष अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि सीमा पर तनाव कम करने के लिए वे रक्षामंत्री राजनाथसिंह से मिलना चाहते हैं।

Share:

  • राजभवन के कुछ अधिकारी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां भी कोरोना पॉजिटिव

    Fri Sep 4 , 2020
    जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण की जद में अब राजभवन भी आ गया है। यहां के कुछ अधिकारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां भी पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूनियां के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved