img-fluid

उज्जैन में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू आने का दावा, दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

September 12, 2026

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से 18 किलोमीटर दूर ताजपुर तहसील के माताजी का चोपड़ा स्थित गणेश मंदिर की प्रतिमा में आंखों से आंसू आने का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। यह बात फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे है।

लोगों का दावा है कि गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसी बूंदें निकलती दिखाई दे रही हैं और यह स्थिति कई घंटों से बनी हुई है । गांव के ओम पाटीदार के मुताबिक, यह घटना सुबह पूजा के दौरान की बताई जा रही है । इसके बाद प्रतिमा की आंखों से बूंदें आने की बात सामने आई।


  • जानकारी फैलने के बाद गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई । लोग गणेश प्रतिमा के दर्शन कर रहे हैं और मौके पर महाआरती भी की गई। हालांकि, गणेश प्रतिमा की आंखों से बूंदें आने के कारणों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और ग्रामीणों के दावे के आधार पर लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं।

    Share:

  • वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Sat Sep 12 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से (With Vietnam’s Prime Minister Le Minh Hung) द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की (Held Discussions on further strengthening Bilateral Relations) । प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए बातचीत की अहम बातें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved