जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

मकर राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही गूजेंग लगेगी शहनाइयां, यह रही विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्‍ट

ग्वालियर । 16 दिसंबर से चल रहा खरमास आगामी 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि (Capricorn) में प्रवेश करते ही समाप्त होने जा रहा है। खरमास (kharmas) की समाप्ति के साथ ही वर्ष 2023 में सभी तरह के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

नए साल को लेकर हर कोई उत्सुक है। हर इंसान चाहता है कि नया साल उसके जीवन में नई खुशियां, नई उम्मीद और उन्नति लेकर आए। यह 2023 साल शादी विवाह (wedding marriage) के लिए बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस साल शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए बेहद 59 शुभ मुहूर्त लेकर आएगा। श्रावण मास के साथ लग रहे अधिक मास और देव शयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) की चतुर्मास को छोड़ दें तो लगभग हर महीने शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी।


बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश सोनी के अनुसार हिंदू विवाह में तारीख तय करते समय विवाह मुहूर्त एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा माना जाता है कि अशुद्ध मुहूर्त में किए गए विवाह का असर जोड़े पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए शादी विवाह को शुभ मुहूर्त में किया जाना चाहिए। यह परंपरा हमारे हिंदू रीति रिवाज में बहुत ही शुभ मानी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल में कुल चार अबूझ मुहूर्त होते हैं, जिनमें मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। जैसे आखातीज, देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी और भड़ली नवमी, इन चार मौके पर मुहूर्त ना होते हुए भी शुभ कार्य विवाह किए जा सकते हैं।

2023 में 59 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त हैं। मार्च 2023 में होलिका अष्टक, अप्रैल में धनु मास लगने से कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होंगे। जून माह से चतुर्मास आरंभ हो जाएगा तो 4 महीने बाद ही कोई शुभ कार्य आरंभ होगा। 29 जून को देवशयनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके चलते शुभ मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु 23 नवंबर, 2023 को जब योग निद्रा से बाहर आएंगे। तभी शादी की शुरुआत होगी। यानी हिंदू धर्म में 29 जून, 2023 से लेकर 23 नवंबर, 2023 तक शादी नहीं होंगी।

साल 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त कुछ इस तरह से रहेंगे:

जनवरी 2023: 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31

फरवरी 2023: 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22, 23 ,28

मई 2023: 4 ,6, 8, 9, 10, 11, 15 ,16, 20 ,21, 22, 27, 29 ,30

जून 2023: 3, 5, 6 ,7 ,11, 12 ,23 ,24 ,26 ,27

नवंबर 2023: 23, 24, 27, 28, 29

दिसंबर 2023: 6, 7, 8, 9, 11, 15

Share:

Next Post

नए साल में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाएंगी ये राशियां, लेकिन इन्‍हें रहना होगा सावधान

Tue Dec 27 , 2022
नई दिल्ली। नया साल 2023 शुरू होने वाला है और नए वर्ष में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन (transit of planets) भी होगा जिसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन में पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में ग्रहों का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2023 में शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे प्रभावशाली ग्रहों […]