इंदौर न्यूज़ (Indore News)

1 अक्टूबर को जनसहयोग से फिर चलेगा सफाई अभियान

  • अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधि और रहवासी संगठनों के पदाधिकारी एक घंटे करेंगे सफाई

इंदौर। 1 अक्टूबर को शहर के जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसर और रहवासी संघों के साथ-साथ आम लोग अपने-अपने क्षेत्रों की सफाई में जुटेंगे। हर बार यह आयोजन 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर किया जाता है, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते इसे 1 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। सभी झोनलों और रहवासी संघों को इसके लिए सूचना भेजी गई है कि वे 1 अक्टूबर को आयोजित विशेष सफाई अभियान के लिए अपनी तैयारियां जोर-शोर से करें।


इस दिन सुबह 10 से 11 बजे तक कलेक्टर इलैया राजा टी., महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त हर्षिका सिंह से लेकर कई निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के अभियान में हिस्सा लेंगे। निगम अधिकारियों के मुताबिक एक घंटे तक सफाई अभियान चलेगा और इसके लिए प्रमुख स्थान चयनित किए गए हैं। इस अभियान को लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है और व्यापक तैयारियां भी चल रही है। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया था और यह भी उल्लेखनीय है कि इंदौर 6 बार स्वच्छता का परचम लहरा चुका है।

Share:

Next Post

555 करोड़ के 8 पुलों के साथ 105 करोड़ के चमचमाते स्कूलों की भी सौगात

Sat Sep 30 , 2023
अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल के साथ टीपीएस योजनाओं के विकास कार्यों सहित निगम की तीन बड़ी सडक़ों का भी भूमिपूजन आज मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा, चुनाव से पहले हजारों करोड़ के विकास कार्य इन्दौर। आज जहां साढ़े 7 करोड़ से निर्मित किए जा रहे मेट्रो (metro) के पहले चरण में 6 किलोमीटर का ट्रायल रन होना […]