आचंलिक

इंदौर में पकड़ाई चोर गैंग से मिला नागदा में चोरी का सुराग

  • 30 लाख से अधिक की चोरी की घटना के आरोपी जल्द ही होंगे नागदा पुलिस की हिरासत में

नागदा। ग्रेसिम स्टाफ कालोनी में हुई लाखों की चोरी का खुलासा जल्द ही हो सकता है। दो दिन पूर्व इंदौर पुलिस ने चोरों के गिरोह को पकड़ा इनके पास से कई दो पहिया वाहन, चाँदी के आभूषण सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। इनसे नागदा की चोरी का सुराग मिला है। धार जिले के कुंडा क्षेत्र से पकड़ाए इन आरोपियों का रिमांड भी इंदौर पुलिस ने लिया है, ताकि अन्य जगह हुई चोरियों से इनके जुड़ाव का पता चल सके। नागदा पुलिस ने शहर में हुई कई चोरियों से इन पकड़ाए चोरों का हाथ है या नहीं इसकी जानकारी के लिए इंदौर पुलिस के संपर्क में है। सूत्रों की माने तो पकड़ाए चोरों द्वारा नागदा क्षेत्र में हुई चोरी में कोई सीधा हाथ नहीं निकला है, परंतु जो जानकारी नागदा पुलिस के हाथ लगी है उससे जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद की जा रही है। नागदा पुलिस जो अब अंधेरे में तीर चला रही थी वह अब पुख्ता जानकारी के आधार पर चोरों को शिकंजे में लेने के करीब पहुँच गई है। जल्द ही शहर में सबसे बड़ी चोरी को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे होंगे।



यह थी लाखों की चोरी, जो बनी चुनौती
अज्ञात बदमाशों ने 10-11 मई की दरमियानी रात ग्रेसिम स्टॉफ कॉलोनी के तीन सूने मकानों को निशाना बनाते हुए कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल फांदकर घर के मेन डोर से घर में घुसे। बदमाशों ने तीनों मकानों से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी मिलाकर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। तीनों मकानों के मालिक छुट्टियों के चलते बाहर गए थे। तीनों मकानों से करीब 30 लाख रुपए के माल चोरी होने की बात सामने आई थी। इसके अलावा भी शहर में अमलवादिया प्रकाश नगर सहित अन्य क्षेत्रों में कई चोरियाँ विगत दिनों हुई थी।

Share:

Next Post

वैशाख पूर्णिमा पर वर्धमान शक्रस्तव अभिषेक किया

Fri May 24 , 2024
महिदपुर। नगर में स्थित शत्रुंजय आदिनाथ तीर्थधाम (किला जैन मंदिर) में वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर संप्रतिकालीन 2300 वर्ष प्राचीन आदिनाथ परमात्मा का आधि- व्याधि-उपाधि विनाशक अखंड भक्तामर एवं वर्धमान शक्रस्तव अभिषेक संपन्न हुआ। जिसमें महा प्रभावशाली भक्तामर, वर्धमान शक्रस्तव सहित अनेक स्त्रोतों के पाठ का उच्चारण करते हुए परमात्मा का अखंड अभिषेक किया […]