img-fluid

चुनावी सभा में CM मोहन बोले- जब हम जय श्रीराम बोलते हैं, दुश्मनों की छाती जल जाती है

November 18, 2024

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) में महायुति के समर्थन में रोड शो और जनसभाओं का आगाज किया। मुंबई में कलिना विधानसभा क्षेत्र (Kalina Assembly Constituency) में महायुति प्रत्याशी अमरजीत (Amarjeet) के समर्थन में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। डॉ. यादव ने कहा, “यह केवल अमरजीत का चुनाव नहीं है, बल्कि हर कार्यकर्ता को अमरजीत बनकर काम करना होगा, तभी हमारी जीत सुनिश्चित होगी।”


मुख्यमंत्री ने जय श्री राम के नारे से सभा का उत्साह बढ़ाते हुए विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जैसे ही हम जय श्री राम बोलते हैं, दुश्मनों की छाती जल जाती है। उनके भीतर का भ्रम टूटने लगता है, और हम चाहते हैं कि यह और जोर से हो। डॉ. यादव ने महाराष्ट्र की धरती को छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली और बालासाहेब ठाकरे की कर्मस्थली बताते हुए कहा कि यह वही मुंबई है, जिसका शरीर महाराष्ट्र का और आत्मा उत्तर भारतीयों की है। यही समय है, सही समय है, जब हमें अपने संकल्प को पूरा करना है। उन्होंने मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र सरकार के कदमों की प्रशंसा की।

Share:

'कंगुवा 2' की ट्रोलिंग पर सतर्क 'पुष्पा 2', फिल्म के साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने उठाया बड़ा कदम

Mon Nov 18 , 2024
मुंबई। साउथ सुपरस्टार सूर्या (Surya) की फिल्म ‘कंगुवा’ (Kanguva) को इसके तेज बैकग्राउंड म्यूजिक (Background Music) के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस (Box Office) कलेक्शन पर भी पड़ा। अब इस फिल्म की गलियों से ‘पुष्पा 2: द रूल’ (‘Pushpa 2: The Rule’) के निर्माताओं ने बड़ी सीख ली है […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
मंगलवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved