
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा (Chief Minister’s Accessible Transport Service) 21 साल बाद आज फिर से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भोपाल (Bhopal) में आयोजित एक भव्य समारोह में इसका शुभारंभ किया। इस सेवा के माध्यम से मध्य प्रदेश को 351 इंटरसिटी एवं इंट्रासिटी बसों की सौगात मिली है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के भेल दशहरा मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई बस सेवा पर लघु फिल्म का प्रस्तुतीकरण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री कृष्णा गौर , भोपाल महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, भगवान दास सबनानी उपस्थित।
इस अवसर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा के जरिए आज प्रदेश के नागरिकों का सपना पूरा हो रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के कर कमलों से 351 इंटरसिटी एवं इंट्रासिटी बसों की सौगात मिली है। प्रदेश में 21 साल बाद फिर से राज्य परिवहन सेवा की शुरुआत हो रही है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है। प्रदेश के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रदेशवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा महत्वपूर्ण है,इसमें बस मालिकों के हितों का भी ध्यान रखा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गडकरी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के संचालन के लिए मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध संचालक मनीष सिंह तथा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल के निर्देशक प्रोफेसर डॉ कैलाश राव एम के बीच एम ओ यू का आदान-प्रदान हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत हो रही है।
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बस कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।
- नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराया जाएगा।
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है।
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से प्रदेश की ग्राम पंचायतें भी शहरों से जुड़ेंगी।
- प्रदेश के किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं सहित सभी नागरिकों को बस सेवा का लाभ मिलेगा।
- यह सेवा प्रदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा –
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कनेक्टिविटी, मोबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण के साथ सुगम यातायात सुविधा देने वाले देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।
- प्रदेश में परिवहन सुविधा के क्षेत्र में आज स्वर्णिम दिन है।
- सर्वसुविधायुक्त बसें प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात हैं।
- लोक निर्माण विभाग सभी विभागों के साथ समन्वय कर कार्य कर रहा है।
- सड़कों के गड्ढे सुधारने के लिए विभाग ने लोकपथ ऐप बनाया है।
- लोकपथ ऐप नागरिकों के लिए स्मार्ट ट्रैवल पार्टनर बन चुका है।
- लोकपथ ऐप पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बसों की समय-सारणी भी उपलब्ध होगी।
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में जारी हाईवे प्रोजेक्ट्स के निर्माण कार्यों की समीक्षा की है।
- केंद्रीय मंत्री गडकरी ने शहपुरा टोल नाके को अस्थायी रूप से बंद करने की मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा –
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा के जरिए प्रदेशवासियों का सपना पूरा हो रहा है।
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के कर कमलों से 351 इंटरसिटी एवं इंट्रासिटी बसों की सौगात मिली है।
- प्रदेश में 21 साल बाद फिर से राज्य परिवहन सेवा की शुरुआत हो रही है।
- राज्य परिवहन सेवा की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो रही है।
- आज का दिन प्रदेश के इतिहास में ऐतिहासिक है।
- यह परिवहन सेवा प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनेगी।
- इस सेवा की शुरुआत में बस मालिकों के हितों का भी ध्यान रखा गया है।
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रदेशवासियों को बेहतर यात्री परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।