
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज यानी 24 अप्रैल की रात 9 बजे सोशल मीडिया (Social Media) पर लाइव (Live) रहेंगे। इस दौरान वे महत्वपूर्ण विषय को लेकर प्रदेशवासियों से बात साझा करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दी है। मुख्यमंंत्री के लाइव कार्यक्रम को लेकर नागरिकों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल है।
प्रिय प्रदेशवासियों,
आज रात 9 बजे मैं सोशल मीडिया पर लाइव में एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर अपनी बात आप सभी से साझा करूंगा।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 24, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स) पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रिय प्रदेशवासियों, आज रात 9 बजे मैं सोशल मीडिया पर लाइव में एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर अपनी बात आप सभी से साझा करूंगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिक बातचीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के विकास, जनकल्याण और आने वाले समय की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved