भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की धर्मपत्नी सीमा यादव नव वर्ष पर बाबा महाकाल (Baba Mahakal) का आशीर्वाद लेने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में ध्यान भी लगाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि बाबा महाकाल के दरबार में नव वर्ष पर उनका आशीर्वाद लेने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर पहुंची थीं। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के भांग श्रृंगार के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की संध्या आरती करते हुए उनका ध्यान भी लगाया।
Share:Related Articles
मध्य प्रदेश में बनेगी 7700 KM लंबी सड़क, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क भी होगा, लागत 26000 करोड़
मध्य प्रदेश को जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने मध्य प्रदेश में चल रही 26000 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत सूबे में कुल 7700 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जानी हैं. […]
खजुराहो में दीवारों से निकलकर मंच पर साकार हुईं नृत्य नायिकाएं
-खजुराहो नृत्य समारोह की छठवीं शाम, ओजपूर्ण नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन भोपाल। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी (famous tourist city) खजुराहो में 48वें नृत्य समारोह (48th Dance Festival) में कला प्रेमियों को भारतीय कलाओं का उदात्त और अद्भुत स्वरूप (Sublime and wonderful form of Indian arts) देखने को मिल रहा है। समारोह के […]
उज्जैन में दिखा धर्म और देशभक्ति का अनूठा संगम, तिरंगे के रंग में रंगे बाबा महाकाल
उज्जैन: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्म और देश भक्ति का अनूठा संगम (Unique confluence of religion and patriotism) देखने को मिल रहा है. भगवान महाकाल (lord mahakal) के दरबार में शिवभक्त भारत माता की जय (Long live Mother India) के नारे भी लगा रहे हैं. आज भगवान […]