इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सीएम बोले-हर घर तिरंगा लगाओ, लेकिन आधे से ज्यादा पार्षदों ने ही नहीं खरीदे

भाजपा कार्यालय पर बनाया है बिक्री केन्द्र, लेकिन नए पार्षदों को फोन कर बुलाना पड़ रहा है तिरंगा लेने के लिए
इन्दौर। कल शाम पूरे प्रदेश (State) के सभी भाजपा पार्षदों ( BJP councilors) और नए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान (every house tricolor campaign) चलाने के लिए कहा। अभियान को लेकर इंदौर के पार्षदों (councillors) की वीसी प्रीतमलाल दुआ सभागृह ( Pritamlal Dua auditorium) में हुई। सीएम के सामने तो सभी पार्षद कहते रहे कि वे अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा के आधे से ज्यादा पार्षदों ने तो अभी तक तिरंगे ही नहीं खरीदे हैं।


भाजपा कार्यालय (BJP office) पर तिरंगा विक्रय के लिए केन्द्र बनाया गया है। यहां से पार्षदों और पदाधिकारयों को तिरंगा झंडा वितरित किया जा रहा है। ये तिरंगे 15 रुपए में एक दिए जा रहे हैं और प्रत्येक पार्षद को 1-1 हजार तिरंगे लेना अनिवार्य किया गया है। कल से पार्टी हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी, इसको लेकर अलग-अलग मोर्चा और प्रकोष्ठ को भी जवाबदारी दी गई है। कल सुबह निगम का पहला सम्मेलन होने के बाद शाम को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने इंदौर सहित प्रदेश के सभी नगर निगमों के पार्षदों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि वे तिरंगा अभियान से जुड़े और 15 अगस्त तक हर घर तक तिरंगा पहुंचा दें। कान्फ्रेंसिंग में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा के पार्षद मौजूद थे। मुख्यमंत्री के समक्ष सभी पार्षद हां में हां मिलाते रहे कि वे हर घर तक तिरंगा पहुंचाएंगे, लेकिन इनमें से कई पार्षदों ने अभी तक भाजपा कार्यालय से तिरंगा झंडे ही नहीं खरीदे। एक-एक पार्षदों को 1-1 हजार झंडे खरीदना थे, लेकिन 85 हारे-जीते पार्षदों में से आधे पार्षद भी अभी तक झंडा खरीदने नहीं पहुंचे। ऐसे में नए पार्षद कैसे अभियान चलाएंगे, इसको लेकर भी सवाल खड़ा हुआ है, वहीं कुछ पदाधिकारियों ने तो अपने हिसाब से झंडे खरीदकर अपनी जवाबदारी से पल्ला झाड़ लिया है।


युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल आएंगे, तीन दिन तक होंगे आयोज
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या कल सुबह इंदौर आ रहे हैं। वे यहां से अलीराजपुर के भाबरा जाएंगे, जहां चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पर वे माल्यार्पण करेेंगे। बाकी कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में भाबरा पहुंचेंगे। नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने बताया कि यहीं वे आदिवासी परिवार के यहां भोजन करेंगे। अमृत महोत्सव के तहत गांधी हॉल में युवा मोर्चा भारत माता की 75 फीट की थ्री डी रंगोली बना रहा है। 14 को वीर शहीदों की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा और गांधी हॉल में सामूहिक राष्ट्रगीत का कार्यक्रम रखा जाएगा। 15 को भी मोर्चा के आयोजन होंगे।

Share:

Next Post

चुनौतियों से सामना: विद्या बालन को रातों-रात 12 फिल्‍मों से निकाला था, जानिए

Tue Aug 9 , 2022
विद्या बालन (Vidya Balan) बॉलीवुड (Bollywood) की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने बेहतरीन किरदारों के लिए जानी जाती हैं! एक्ट्रेस ने समय के साथ खुद को साबित किया है और यह भी बताया है कि वो अपने दम पर किसी भी फिल्म को चला सकती हैं, लेकिन विद्या का हर समय एक जैसा कभी […]