देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

कांग्रेस कार्यालय में लगे CM शिवराज के ‘मामाटो’ पोस्टर; लिखा- घोटालों की फ्री डिलीवरी पाएं

भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election) उलटी गिनती शुरू होते ही कांग्रेस भाजपा (BJP) पर भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर भी हो गई है। इस बार विधानसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति पोस्टर वार (poster war) शुरू हो गया है। बीते एक महीने पहले जहां राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए थे, इस पोस्टर पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज के पोस्टर लगाए गए थे, वहीं अब कांग्रेस ने अपने कार्यालय पर पोस्टर लगा कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस भ्रष्टाचार ओर करप्शन के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए नए-नए तरीके से निशाना बना रही है। अब यूथ कांग्रेस की ओर से एक नया पोस्टर, ‘मामाटो’ जारी किया गया है। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर है। साथ ही नीचे लिखा है आज 50% कमीशन लाएं, घोटालों की फ्री होम डिलीवरी पाएं। साथ ही एक अन्य पोस्टर में सीएम शिवराज को शेफ बताया गया है, जिनको टेंडर, कमीशन और घोटाले की स्पेशल खिचड़ी पकाते दिखाया गया है।



बता दें कि कांग्रेस के पोस्टर पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब मुद्दे बचे नहीं हैं। इसलिए कांग्रेस का डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट झूठ, छल, कपट, धोखा, प्रपंच और षड्यंत्र कर पोस्टर डाल सीएम शिवराज की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इसको प्रदेश की जनता भलीभांति समझती है।

जनता कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। केशवानी ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी पर 20 लाख करोड़ के घोटाले-घपलों के आरोप हैं, जो भ्रष्टाचार के पक्ष में धरना देते हों। वही आज झूठे आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की जनता भाजपा को 20 साल से आशीर्वाद देते आ रही है और इन 20 सालों में एक भी मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में कभी जेल नहीं गया। इससे साफ है कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए षड्यंत्र कर झूठे वचन देकर फिर से सत्ता प्राप्ति की कोशिश कर रही है।

इससे पहले भी भाजपा और कांग्रेस की तरफ से पोस्टर सामने आ चुका है। इसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ के लिए करप्शनाथ के पोस्टर लगे थे। इसके बाद शिवराज के खिलाफ घोटाला राज के पोस्टर लगे थे। कांग्रेस ने भाजपा पर पोस्टर लगाने के आरोप लगाए थे। हालांकि भाजपा ने पोस्टर लगाने की बात से इनकार कर इसे कांग्रेस का अंतरद्वंद्व बताया था।

Share:

Next Post

कार्डियक अरेस्ट की वजह से पवन का निधन, 25 की उम्र में ली आखिरी सांस

Sat Aug 19 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli)। हिंदी (Hindi) के साथ ही तमिल टीवी शोज (tamil tv shows) में काम कर चुके अभिनेता पवन (actor pawan) का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 वर्षीय अभिनेता का निधन कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) की वजह से हुआ है। पवन ने मुंबई (Mumbai) स्थित फ्लैट में आखिरी सांस ली […]