- विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में शिवराज ने जानी बच्चों के मन की बात
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने आज स्कूली छात्र-छात्राओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने बच्चों से सवाल पूछे और उनके सवालों के जवाब भी दिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स भी दिए। मुख्यमंत्री ने हाल ही घोषित बाहरवीं के परीक्षा परिणामों में सफल होने वाले विद्यार्थियों को बधाई भी दी। साथ ही उन्होंने पालकों से कहा कि वे बच्चों पर पढ़ाई के लिए ज्यादा जोर न डालें, उन्हें खेलने-कूदने भी दें। उन्हें योग और व्यायाम की सलाह भी दी। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने दमोह, रायसेन, भोपाल, विदिशा, जबलपुर आदि जिलों के बच्चों से संवाद किया। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने बच्चों की हॉवी एवं भविष्य की योजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बच्चों से कहा कि जो मेहनत करते हैं, वे सफल जरूर होते हैं।
शिक्षा में मप्र का स्तर अच्छा नहीं: मंत्री
विद्यार्थी संवाद में शिक्षा मंंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मप्र का शिक्षा स्तर उतना अच्छा नहीं है, जितना होना चाहिए। इसमें सुधार की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही सीएम राइजिंग स्कूल संचालित किए जाएंगे। जो सभी सुविधाओं से युक्त होंगे। इन स्कूलों के जरिए शिक्षा का स्तर सुधरेगा।
दोपहर बाद दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यह उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है, जिसके तहत वे दिल्ली जाएंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान वे केंद्र सरकार के मंत्री एवं अन्य नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। उनका आज शाम को वापस आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री दो दिन पहले भी दिल्ली प्रवास पर थे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश की योजनाओं एवं लंबित मांगों को लेकर मुलाकात की थी।