देश मध्‍यप्रदेश

CM Yogi Adityanath पहुंचे दतिया, मां पीताम्बरा के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

दतिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath ) ने बुधवार सुबह दतिया पहुंचे और यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीताम्बरा (Pitambara Devi) के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने यहां मंदिर परिसर में स्थापित वनखण्डेश्वर महादेव की भी पूजा की। उन्होंने करीब आधा घंटे मां पीताम्बरा के मंदिर में बिताया और उसके बाद झांसी के लिए रवाना हो गए।



बता दें कि दतिया स्थित पीतांबरा मंदिर एक सिद्ध पीठी है और शत्रु विनाशक माना जाता है, जबकि यहां स्थित वनखण्डेश्वर महादेव के बारे में मान्यता है कि यह महाभारत कालीन है। उत्तप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath ) झांसी से बुधवार सुबह दतिया आए और यहां उन्होंने लगभग आधे घंटे का समय बिताया। उन्होंने मां पीतांबरा के सम्मुख खड़े होकर प्रार्थना कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने धूमावती माई तथा स्वामी जी महाराज के शयनकक्ष और वन खंडेश्वर महादेव मंदिरों में ध्यान लगाकर प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने यहां मंदिर के पुजारियों के सानिध्य में वन खंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया।

इस दौरान मंदिर में आम भक्तों का दर्शन कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। उनके मंदिर में दर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। इस दौरान कुछ पत्रकारों ने उनसे बात करने की कोशिश भी की, लेकिन वेे उन तक पहुंच नहीं पाए। सीएम योगी मां पीताम्बरा के दर्शन करने के बाद सीधे झांसी के लिए रवाना हो गए। (हि.स.)

Share:

Next Post

केरल में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पीसी चाको ने दिया इस्तीफा

Wed Mar 10 , 2021
तिरुवनंतपुरम। केरल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने बुधवार को पार्टी को करारा झटका देते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की। कांग्रेसी नेता पीसी चाको ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता […]